टीवी मसाला

Bigg Boss 19: डबल एविक्शन ने तोड़ा एक और कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना, अशनूर कौर के बाद हुआ घर से बेघर

Bigg Boss 19 This Contestant Also Out Now Due To Double Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से अशनूर कौर के बाद एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट चुका है। सलमान खान के शो में डबल एविक्शन हुआ, जिसके तहत एक और कंटेस्टेंट का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 This Contestant Also Out Now Due To Double Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 19' का फिनाले अब नजदीक आ रहा है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच प्रतियोगिता तेज हो चुकी है। जहां कुछ देर पहले 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर आई थी कि अशनूर कौर का घर से पत्ता कट चुका है। तो वहीं अब 'बिग बॉस 19' को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के शो में इस सप्ताह डबल एविक्शन हुआ है, जिसके तहत सिर्फ अशनूर कौर ही नहीं बल्कि एक और कंटेस्टेंट का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में डबल एविक्शन के तहत घर जाने वाला वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शहबाज बडेशा हैं। 'बिग बॉस 19' से जुड़े फैनपेज ने एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर शो से जुड़ा अपडेट देते हुए बताया कि शहबाज बडेशा भी घर से बेघर हो चुके हैं। ट्वीट में लिखा नजर आया, "अशनूर कौर और शहबाज बडेशा डबल एविक्शन के कारण 'बिग बॉस 19' से बाहर हो चुके हैं।" बता दें कि इस सप्ताह वोटिंग ट्रेंड में भी शहबाज बडेशा पीछे चल रहे थे। शहबाज बडेशा के एविक्शन को लेकर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से शहबाज बडेशा के जाने की खबर वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, "अब तो तय है कि टॉप 5 में कौन-कौन जाने वाला है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मालती इस बार भी बच गई, कहीं टॉप 3 में न पहुंच जाए।" तीसरे यूजर ने लिखा, "शहबाज बडेशा फिनाले के लायक था।" बता दें कि शहबाज बडेशा ने शो में रहते हुए यूं तो दर्शकों को खूब हंसाया है। लेकिन 'बिग बॉस 19' में कई बार ऐसा भी हुआ, जब शहबाज बडेशा सबसे ज्यादा इरीटेटिंग कंटेस्टेंट बन गए। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article