टीवी मसाला

Exclusive: बिग बॉस 19 से अपने 'अनफेयर एविक्शन' पर बोले बसीर अली, कहा, 'सफर जल्दी खत्म नहीं होना चाहिए था...'

Baseer Ali Exclusive: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बीते हफ्ते बसीर अली का सफर खत्म हो गया। जनता ने बसीर के एविक्शन को 'अनफेयर' का टैग देते हुए मेकर्स को लताड़ लगाई। अब शो से बाहर होने के बाद बसीर ने अपने एविक्शन पर टेली टॉक संग खुलकर बात की।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Baseer Ali Exclusive: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों आलोचनाओं का सामना कर रहा है। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में डबल एविक्शन हुआ जिसके कारण बसीर अली और नेहल चुड़ासमा को बाहर होना पड़ा। नेहल नहीं बल्कि दर्शक बसीर के एलिमिनेशन से ना खुश हुए। दर्शक बसीर को फिनाले के टॉप 5 कंटेस्टेंट में देखते थे लेकिन गेम अब पूरा पलट गया। अब टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बातों-बातों में बसीर अली ने खुद के एविक्शन को अनफेयर कह डाला।

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट रह चुके बसीर अली (Baseer Ali) ने अपने एविक्शन पर रिएक्शन दिया। बसीर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि मेरा सफर इतनी जल्दी खत्म नहीं होना चाहिए था। मैंने इस सीज़न में शो को बहुत कुछ दिया और यह मेरे लिए एक मज़ेदार सफर रहा। कोई बात नहीं, अगर मेरा बिग बॉस सफ़र यहीं खत्म होना था, तो मैं इसे एक्सेप्ट करता हूँ। मेरा मानना है कि कई और लोग भी हैं जो एलिमिनेट हो सकते थे। मैं इस बात का सपोर्ट नहीं करता कि कोई दूसरे की जगह बाहर जाए। अगर किसी कंटेस्टेंट का गेम ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो उसे ही बाहर जाना चाहिए। अगर घर में जो लोग बचे हैं और जनता को पसंद आ रहे हैं, तो बढ़िया है, उन्हें रहने दें, उन्हें देखें और एन्जॉय करें। लेकिन मुझे सच में लगता है कि मेरे वोट दूसरों से कम नहीं हो सकते थे। मैं यह कभी नहीं मान सकता कि मुझे कम वोटों की वजह से बाहर किया गया।"

इसी इंटरव्यू में बसीर 'बिग बॉस 19' के दर्शकों के लिए कहते हैं कि दर्शक इस शो का सबसे अहम हिस्सा हैं, सब कुछ उन्हीं की वजह से होता है। अगर दर्शक न होते, तो कोई भी वहाँ बैठकर शो बनाने के लिए काम नहीं कर रहा होता। इसलिए, अगर दर्शकों को लगता है कि कुछ गलत है, तो वे सिर्फ़ मेरे नहीं बल्कि शो के दर्शक हैं। ये वो लोग हैं जो सबको देखते हैं, और मुझे लगता है कि यह उनकी तरफ़ से एक बड़ा बयान है कि जो हुआ वह गलत था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article