Bigg Boss 19 Baseer Ali: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक से बढ़कर एक धमाके हो रहे हैं। जैसा की आपको मालूम है शो 'बिग बॉस 19' में कई एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने बेहूदा बातें की थी। तान्या और नीलम ने अशनूर कौर की जमकर बॉडी शेमिंग की थी जिसके लिए सलमान खान के साथ-साथ उन्हे टीवी सेलेब्स ने लताड़ लगाई थी। दोनों कंटेस्टेंट ने हाथी, फूगा और जैसे कई भद्दे शब्द इस्तेमाल कर अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग की थी। अब इस पूरे मामले पर एक्स कंटेस्टेंट बसीर ने अली ने तान्या और नीलम की इस हरकत को शर्मनाक बताया।
गलाटा इंडिया से बातचीत करते हुए 'बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) एक्स कंटेस्टेंट बसीर अली Baseer Ali) कहते हैं, 'यह थोड़ा शर्मनाक है। उन्हें इस बात पर सोचना चाहिए था कि वो भी लड़कियाँ हैं। नेशनल टेलीविजन पर किसी और लड़की के खिलाफ ऐसी बातें करने से पहले उन्हें सचेत रहना चाहिए था। दूसरी ओर, अशनूर कौर ने इसे बहुत अच्छे से संभाला। वह बहुत ही शांत लड़की है, उसे सलाम। तान्या और नीलम ने जो किया वह वाकई शर्मनाक है। हमने भी बहुत कुछ किया है, और वह टीवी पर नहीं आया। अगर यह बात टीवी पर आई है, तो आपको अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और माफ़ी मांगनी चाहिए। मैंने तान्या को अपनी गलती मानते नहीं देखा। वह हमेशा इनकार करती नज़र आईं। उसे अपनी इमेज के बारे में भी सोचना चाहिए था।"
शो 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने दोनों को सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस एपिसोड में अशनूर कौर ने बताया था कि जब वे स्ट्रेस में होती हैं तो उनकी बॉडी फूलने लगती है। अशनूर को बहुत सालों पहले इटिंग डिसॉर्डर भी था। अशनूर ने अपनी इस प्रॉब्लेम्स के बारें में जमाने को बताया जिसके लिए उनकी सभी ने सरहाना भी की थी। आज के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क होगा जिसे जीतकर अमाल मलिक सीजन में दूसरी बार कप्तानी संभालेंगे।
