टीवी मसाला

Bigg Boss 19: बसीर अली और नेहल चुड़ासमा के रोमांस पर लगा फुल स्टॉप, दोनों के बीच पड़ी फूट?

Bigg Boss 19 Gossip: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से पिछले हफ्ते बसीर अली और नेहल चुड़ासमा बाहर हुए थे। अब एक खबर सामने आई है कि इन दोनों के बीच शो में शुरू हुए लव एंगल पर फुल स्टॉप लग चुका है। इस बात का हिंट सोशल मीडिया से मिला।

Image

Image Source: Instagram

Bigg Boss 19 Gossip: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घर में आए दिन जनता को नए कलेश देखने को मिलते हैं जिनसे उनका जमकर मनोरंजन होता है। शो को शुरू हुए 10 हफ्ते बित चुके हैं और अब कुल में 12 कंटेस्टेंट घर में मौजूद हैं। 'बिग बॉस 19' धीरे धीरे अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है, देखना दिलचस्प होने वाला है कि कौन जीत अपने नाम करेगा। वहीं अब पिछले हफ्ते घर से बेघर हुए नेहल चुडासमा और बसीर अली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा लग रहा है कि बसीर और नेहल के बीच दीवार खड़ी हो चुकी है लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

रिपोर्ट्स के अनुसार 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बाहर आकार बसीर अली (Baseer Ali) और नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया है। जी हाँ, इंस्टाग्राम पर दोनों का नाम एक दूजे की फॉलोइंग लिस्ट से गायब दिखा। ऐसा लग रहा है कि 'बिग बॉस 19' में शुरू हुआ ये लव एंगल अब दुश्मनी में बदल गया है। अब तक ये कारण सामने नहीं आया है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ की शो से बाहर निकलते इनका रिश्ता टूट गया। एक इंटरव्यू में बसीर ने कबूल किया कि उन्हें कुछ ऐसे पोस्ट और मैसेज मिले, जिनसे अपना फोन वापस मिलने के बाद कुछ खास दोस्तों के बारे में उनका नजरिया बिल्कुल बदल गया। बसीर ने ये भी बताया था कि उनके परिवार ने नेहल और फरहाना द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बारे में वार्निंग दी थी।

Bigg Boss 19

Image Source: Instagram

जैसे ही ये खबर सामने आई इन लव बर्ड्स के फैंस को झटका मिला। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वहीं बता दें अभी 'बिग बॉस 19' के घर में नए कप्तान प्रणित मोरे बने हैं। वहीं इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, मालती चाहर, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, शहबाज बडेशा, अमाल मलिक और गौरव खन्ना का नाम शामिल है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article