टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गलती के बाद अभिषेक बजाज के बर्ताव से खफा हुए कंटेस्टेंट, बहसबाजी से चिड़िया घर बना शो

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है। नॉमिनेशन के बाद अभिषेक बजाज का बर्ताव देख घरवालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। पूरे घर में सिर्फ बहसबाजी करते हुए ही नजर आए। यहाँ देखे प्रोमो।

Image

Image Source: Jio Hotstar Reality Instagram

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कुछ ऐसा होगा आज के एपिसोड में जिसे किसी को उम्मीद नहीं होगी। इस हफ्ते नॉमिनेशन में ट्विस्ट का तड़का लगाएंगे मेकर्स जो काफी मजेदार होने वाला है। वैसे आपको स्पॉइलर देते हुए बता दें कि अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की एक गलती के चक्कर में पूरा घर नॉमिनेशन के बवंडर में फंस चुका है। ऐसे में घरवाले जो पहले से ही गुस्सा था लेकिन इस आग में घी डाला अभिषेक बजाज के बर्ताव ने जो गलती कर भी पछता नहीं रहे। अब हाल ही में इस पूरे तमाशे का प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर डाला।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट से गुस्से में आकर अभिषेक-अशनूर पर चिल्लाते हुए कहती हैं, 'तुम दोनों का दिमाग खराब है क्या बच्चे हो? वहीं गौरव खन्ना भी अशनूर पर भड़कते हुए कहा कि है मेरी टीम बच्चों की और तुम सबसे बड़ी बच्ची हो। सभी घरवाले नॉमिनेशन कांड के बाद अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) का बिना पछतावे में डूबा हुआ व्यवहार देख गुस्से में आ जाएंगे। नीलम गिरी कहती हैं कि अभिषेक को बिल्कुल भी पछतावा नहीं की उसकी वजह से पूरा घर नॉमिनेट हो गया है। मैं घर का काम नहीं करूंगी। तान्या मित्तल भी कहती हैं 'तू मुंह मत चला। कम से कम अशनूर गलती पर सॉरी तो है लेकिन तू साले आकार गले मिलना चाहता है।' बस फिर तान्या के मुंह से 'साला' शब्द सुन अभिषेक बजाज भी गुस्से में आ जाते हैं। ये प्रोमो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

अशनूर और अभिषेक की एक गलती से घर में गरमा गर्मी का माहोल हो जाएगा। प्रोमो में कंटेस्टेंट अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) और अभिषेक से लड़ते-भिड़ते नजर आए। हालांकि जनता को काफी पसंद आया कि अभिषेक के चलते उन्हे शो में कुछ मसाला देखने को मिला। अभिषेक गलती की सफाई देते हुए बताएंगे कि वो और अशनूर कौर मस्ती कर रहे थे। अब अभिषेक, अशनूर और मृदुल तिवारी के अलावा अन्य नौ कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article