Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में पहली कंटेस्टेंट बनकर चाहत खन्ना ने एंट्री ली है। इसके बाद घर में अविनाश मिश्रा और ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी की एंट्री हुई। दोनों ने स्टेज पर साथ में एंट्री ली। सलमान ने दोनों से पूछा कि विनर बनने के लिए क्या क्वॉलिटी चाहिए। शहजादा ने कहा कि असल लीडर वही होता है वो अल्फा मेल होता है जो हमेशा सच के साथ खड़ा होता है। मैं वैसा ही हूं। वहीं, अविनाश कहते हैं, उसमें विनिंग एटीट्यूड होने चाहिए। ये अल्फा मेल वाले सिर्फ कबीर सिंह और एनिमल वाली कैटेगरी में है। हम तेरे नाम के राधे कैटेगरी वाले है। उनके आगे कोई टिक नहीं पाया है। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: विवादों से सने हैं इन 6 सदस्यों के हाथ, किसी पर दर्ज है केस तो किसी के घमंड ने बर्बाद किया करियर
Salman Khan- Shehzada Dhami (credit pic: Instagram)
सलमान ने इसके जवाब में कहा, मैंने उसके प्रमोशन के समय में कहा था कि उसको फॉलो मत करना वो एक लूजर कैरेक्टर है। ये फन बैटर कॉप्टिशन में बदल जाता है।वहीं, शहजादा अपने शो के बारे में बताते हैं कि मुझे जिस तरह से वहां बोला जाता था। जिस तरह से प्रोड्यूसर बात करता है। उसके बाद किसी का मन मरने करेगा। वहीं, अविनाश इन खबरों का खंडन करते हैं।
शहजादा को ये रिश्ता क्या कहलाता से किया गया था बाहर
सलमान को भी शहजादा का एटीट्यूड पसंद नहीं आता है। घर पर जाने से पहले ही शहजादा अपने एंटीट्यूड की वजह से चर्चा में है। आपको बता दें कि शहजादा धामी को ये रिश्ता क्या कहलाता है से रातोंरात बाहर कर दिया गया था। मेकर्स का कहना था कि एक्टर का स्टारी एटीट्यूड लोगों के लिए परेशानी बन गया था। उनका सेट पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर रहता था।
