टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल को जेल भेजना चाहते हैं Kamaal R Khan, सोशल मीडिया पर 'मुंबई पुलिस' से लगाई गुहार

Bigg Boss 18 Kamaal R Khan urge mumbai police to send Rajat Dalal to Jail: बिग बॉस 18 के मेकर्स और मुंबई पुलिस-दिल्ली पुलिस से मूवी क्रिटिक कमाल आर खान ने गुहार लगाई है कि रजत दलाल को जेल भेजा जाए। बता दें की रजत दलाल इस समय घर में 'टाइम गॉड'बने हुए हैं।

Image

Bigg Boss 18 Kamaal R Khan urge mumbai police to send Rajat Dalal to Jail

Bigg Boss 18 Kamaal R Khan urge mumbai police to send Rajat Dalal to Jail: सलमान खान और कलर्स टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे से फैंस का ध्याम खींचने में लगा हुआ है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में रजत दलाल 'टाइम गॉड' बन घरवालों से चुन-चुन कर बदला ले रहे हैं। बीते एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान भी रजत दलाल ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर कई घरवालों को नॉमिनेशन के बवंडर में फेंका है। इस बीच मूवी क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने रजत बिग बॉस के मेकर्स से और मुंबई पुलिस से रजत दलाल (Rajat Dalal) को जेल भेजने की मांग की है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

एक्टर और मूवी क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने सोशल मीडिया पर के पोस्ट करते हुए रजत दलाल (Rajat Dalal) को जेल भेजने की मांग की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए कमाल आर खान ने लिखा "रजत ने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में कैमरे पर बोला की 'उसने दो लोगों की टांगें तोड़ी है, जो हमेशा के लिए पेरालाइज्ड हो गए हैं। वह खुद मान रहा है कि 'वह बहुत बड़ा क्रिमिनल है।' इसके साथ ही कमाल आर खान ने 'मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस' को टैग भी किया है।

इस बीच बताते चलें की बीते एपिसोड में नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद घर से बेघर होने के लिए अविनाश मिश्र, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, एलिस कौशिक, कशिश कपूर, चाहत पांडे नॉमिनेटिड हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article