
Bigg Boss 18 Live: ग्रैंड प्रीमियर पर बिग बॉस ने कराया फिनाले से रूबरू, इन दो कंटेस्टेंट को बता दिया फाइनलिस्ट
Bigg Boss 18, Salman khan BB 18 Show Grand Premiere Launch Live Updates: सलमान खान का धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' टीवी पर दस्तक दे चुका है। 'बिग बॉस 18' के लिए कंटेस्टेंट्स की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। हर कोई टीवी का रिमोट थामकर बैठ गया है और जियो सिनेमा पर भी करीब 25 लाख लोग बिग बॉस 18 को देख रहे हैं। अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी रिलीज किये जा चुके हैं, जिसमें शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना और कई सितारे शामिल हैं। सलमान खान भी अपने स्वैग के साथ 'बिग बॉस 18' का आगाज करते दिखाई देंगे। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियोज पर आए फैंस के रिएक्शन को देख कह सकते हैं कि वे इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 18'
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का ग्रैंड प्रीमियर कलर्स टीवी पर रात के 9 बजे होगा। दर्शक इसका लुत्फ जियो सिनेमा पर भी 9 बजे से उठा सकते हैं। 'बिग बॉस 18' के लिए अभी से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड होना शुरू हो गया है।