Bigg Boss 18 Chum Darang Unfollows Shrutika Arjun On Social Media: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। रिश्तों बनने से लेकर गेम खेलने तक, 'बिग बॉस 18' में दर्शकों को हर एक चीज का अनुभव करने का मौका मिला था। 'बिग बॉस 18' में रहकर जहां करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना दोस्त होकर भी एक-दूजे से दूर हो गए तो वहीं चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) एक-दूजे की बेस्ट फ्रेंड बन गई थीं। लेकिन अब उनकी ये दोस्ती भी खत्म होती नजर आ रही है। चुम दरांग (Chum Darang) और श्रुतिका अर्जुन की बॉन्डिंग 'बिग बॉस 18' में तो काफी अच्छी देखने को मिली। लेकिन शो के चार महीने बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों की दोस्ती का 'द एंड' होने वाला है।
दरअसल, 'बिग बॉस 18' से सबके दिलों को जीतने वाली चुम दरांग (Chum Darang) ने अचानक एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि श्रुतिका अर्जुन अभी भी चुम दरांग को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही हैं। ऐसे में चुम दरांग को लेकर अटकलें लग रही हैं कि उन्होंने श्रुतिका अर्जुन संग अपनी दोस्ती खत्म करने का फैसला कर लिया है। लेकिन इस मामले पर अभी तक न तो श्रुतिका अर्जुन और न ही चुम दरांग की ओर से कोई टिप्पणी की गई है।
बता दें कि चुम दरांग (Chum Darang) की दोस्ती 'बिग बॉस 18' के बाद करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के साथ और भी गहरी हो चुकी है। तीनों को अक्सर साथ देखा जाता है। वहीं 'बिग बॉस 18' के बाद से ही चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) साथ में नजर नहीं आए हैं। जबकि श्रुतिका अर्जुन को मुस्कान बामने, एलिस कौशिक और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा जैसे कई एक्स 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट्स के साथ देखा गया। श्रुतिका अर्जुन के अलावा चुम दरांग ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को भी अनफॉलो कर दिया है।
