टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे की हरकतों पर बिफरे विक्की जैन, सलमान के शो में उधेड़ी रिश्तों की बखिया

Bigg Boss 17 Vicky Jain Getsn Angry On Ankita Lokhande: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' जब से शुरू हुआ है, तब से ही विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच खटपट मची हुई है। एक बार फिर से दोनों सलमान के घर में भिड़ गए और इस बार विक्की जैन ने रिश्तों की पोल तक खोल दी।

Image

Bigg Boss 17 में विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 17 Vicky Jain Getsn Angry On Ankita Lokhande: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहले हफ्ते से ही 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मन्नारा चोपड़ा से लेकर मुनव्वर फारूकी जैसे कई कंटेस्टेंट्स ने जहां दर्शकों को खूब खुश किया है तो वहीं अभिषेक कुमार जैसे कंटेस्टेंट्स ने फैंस को परेशान करके रख दिया है। वहीं इन सबसे इतर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जब से 'बिग बॉस 17' में आए हैं तब से ही उनके बीच खटपट चल रही है। हैरत की बात तो यह है कि एक बार फिर दोनों में बहस छिड़ गई।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग भी अपना माथा पकड़े नजर आए। वीडियो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) कहती दिखीं, "मुझे लगा था कि तू मेरी स्ट्रेंथ है, लेकिन नहीं है।" उनके जवाब में विक्की जैन ने कहा, "मैं क्या दिन भर तुम्हारे पीछे घूमता रहूं, नहीं कर सकता। मैं यहां पर नाक कटाने नहीं आया हूं। हमारी शादी में एक मुश्किल घड़ी थी, जिसपर हमने काम भी किया।" विक्की की बातों पर अंकिता लोखंडे ने कहा, "हम हर बार उसी चीज को बीच में घसीटकर क्यों ले आते हैं।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन के बीच हो रही अनबन यहीं नहीं रुकी। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अंकिता ने अपने पति को ताना मारते हुए कहा, "मुझे नहीं चाहिए तुम्हारा अटेंशन। मैं भीख नहीं मांग सकती।" उनकी बातों पर विक्की जैन ने कहा, "कुछ रास्ता निकालना पड़ेगा।" इस पर अकिता ने जवाब दिया कि तू ही निकाल, जैसे तू हर बार गेम में निकालता है। लेकिन विक्की जैन ने भी अंकिता लोखंडे को चेतावनी देते हुए कहा, "तुम संतुष्ट हो रहे हो तो ठीक है, वरना मैं पीछे-पीछे नहीं घूम सकता।" बता दें कि दोनों के बीच पहले भी कई बार बहस हो चुकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article