टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में होगी सनाया ईरानी-मोहित सेहगल की धांसू एंट्री, अंकिता-विक्की के लिए बनेंगे सिरदर्द

Sanaya Irani Mohit Sehgal To Enter In Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के लिए लगातार कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। अब टीवी की एक और पॉपुलर जोड़ी के 'बिग बॉस 17' में कदम रखने की खबर आ रही है।

Image

'बिग बॉस 17' में नजर आएंगे सनाया ईरानी-मोहित सेहगल

Sanaya Irani Mohit Sehgal To Enter In Bigg Boss 17: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 17' 20 अक्टूबर से छोटे पर्दे पर दस्तक देगा। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी मेकर्स जोरों-शोरों पर कर रहे हैं। जहां पहले खबर आई थी कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के नाम पर 'बिग बॉस 17' के लिए मुहर लग गई है तो वहीं अब एक और जोड़ी का नाम 'बिग बॉस 17' के लिए सामने आ रहा है। ये जोड़ी आगे चलकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के लिए सिरदर्द भी साबित हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए अब मोहित सेहगल और सनाया ईरानी को भी अप्रोच किया गया है। बता दें कि दोनों टीवी की काफी पॉपुलर जोड़ी हैं। 'मिले जब हम तुम' के वक्त से ही सनाया ईरानी और मोहित सेहगल पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए ही मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। मेकर्स और उनके बीच अभी शो को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि अभी तक 'बिग बॉस 17' के मेकर्स और सितारों की ओर से इस मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

बता दें कि सनाया ईरानी और मोहित सेहगल को 'बिग बॉस' के लिए पहले भी अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने शो के लिए कभी हामी नहीं भरी। वहीं अगर इस बार मेकर्स और उनके बीच तालमेल सही बैठता है तो यह उनका डेब्यू रिएलिटी शो होगा।

'बिग बॉस 17' में नजर आएंगी टीवी की ये जोड़ियां

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में सनाया ईरानी और मोहित सेहगल के अलावा भी कई जोड़ियां नजर आ सकती हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम तो शामिल है ही, साथ ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी कदम रख सकते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article