Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड का वार एपिसोड में कंगना रनौत अपने फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो पर पहुंची हैं। भाईजान संग दुश्मनी भूलकर कंगना रनौत अब अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में गई और कंटेस्टेंट को टास्क भी दिए।इसके साथ ही बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय के बीच बहसबादी और झगड़ा भी देखने को मिला है। बिग बॉस 17 का 8वां एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा है। एक तरफ सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे पर इल्जाम लगाते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान घर के सभी कंटेस्टेंट को एक टास्क देती हैं, जिसने उन्हें बताना होता है कि कौन सा कंटेस्टेंट अपने घरों में रहने के लायक नहीं है। इस टास्क के दौरान मन्नारा और अंकिता के बीच थोड़ी बहसबाजी भी हो जाती है। आइए बीते एपिसोड के हाइलाट्स पर एक नजर डालते हैं।
सलमान और कंगना ने किया गरबा
एक तरफ जहां कंगना और सलमान एक दूसरे के साथ गरबा करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर सलमान, फिरोजा खान की डांट लगाते हैं। वह उन्हें घर में हिस्सेदारी के लिए समझाते हैं। इसी के साथ ही सलमान बाकि कुछ कंटेस्टेंट्स को भी गाइड करते हैं। आखिर में सलमान अनाउंस करते हैं कि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होने वाली है। कंगना रनौत भी घर में एंट्री लेती हैं और कंटेस्टेंट्स से बातचीत करती हैं और उनके साथ एक टास्क भी खेलती हैं।
