टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी को आई अपने 5 साल के बेटे की याद, नील भट्ट के सामने निकले आंसू

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 24, 2023, 12:01 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी अपने परिवार और समझदारी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें सीजन 17 के कुछ सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक माना जा रहा है। इस बीच अब मुनव्वर ने अपने परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Munawar Faruqui Crying for son

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अपने परिवार और समझदारी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें सीजन 17 के कुछ सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक माना जा रहा है। इस बीच अब मुनव्वर ने अपने परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बिग बॉस के इस सीजन में हमेशा की तरह ही इस बार भी कंटेस्टेंट बिना किसी वजह से लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अभी तक गेम ही समझ में नहीं आया है। हालांकि सीजन की शुरुआत से ही कुछ कंटेस्टेंट को मजबूत बनाया जा रहा है, इन्ही में से एक मुनव्वर फारूकी भी हैं। वह काफी सुलझे हुए लग रहे हैं। वह कई मौकों पर दूसरों को राय देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

इसी के साथ ही उन्हें एंटरटेनमेंट का भी फुल डोज माना जा रहा है। अब वह अपने बेटे की वजह से इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में मुनव्वर को इमोशनल होता देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

रो पड़े मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर ने नील से बात करते हुए कहा, 'मेरा एक बेटा है 5 साल का, अब वो मेरे साथ रहता है। मुझे पता चला कि मैं जिंदगी में क्या मिस कर रहा था, अब जब मैं बिग बॉस में आया तो मुझे रियलाइज हुआ कि मुझे उसकी याद आ रही है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article