टीवी मसाला

Bigg Boss 17: रोहित शेट्टी के गुस्से का शिकार हुए Munawar Faruqui-Abhishek Kumar, कहा 'मर्दानी वाली बात नहीं'...

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हाल ही में रोहित शेट्टी ने एंर्टी ली। ऐसे में उन्होंने मुनव्वर फारुकी समेत अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा से कई तीखे सवाल किए। देखिए मजेदार प्रोमो इस टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 17 Finale Week Promo

Bigg Boss 17 Promo: कलर्स टीवी के मसालेदार शो बिग बॉस 17 को जल्द ही अपना इस सीजन का विनर मिलने वाला है। ऐसे में शो का फिनाले वीक जारी है, वहीं सभी कंटेस्टेंट ट्रॉफी घर ले जाने के लिए बेताब हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक पप्रोमो रिलीज किया है, जो काफी मजेदार है। घर में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ली है, जो मुनव्वर समेत सभी घरवालों पर इल्जाम लगाते हुए नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए शानदार प्रोमो।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले से पहले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने घर में एंट्री ली, हर बार की तरह शो में से वो एक कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाडी का कंटेस्टेंट बनाएँगे। सिर्फ यही नहीं उन्होंने दर्शकों द्वारा कंटेस्टेंट पर लगाए इल्जाम भी सभी सुनाए। प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला कि कैसे अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पर डायरेक्टर का गुस्सा फुटा उन्होंने कहा कि सिंपल सा सवाल ये है की विक्टिम कार्ड आप प्ले करते है एक रेस्पेक्ट का दायरा होता है। कभी भी लड़की पर हाथ मत उठाना मर्दानी वाली बात नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ रोहित मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) से कहते हैं कि आपको लगा की आप दिमाग से खेल रहे हैं फिर आपने बताया की आपकी दो गर्लफ्रेंड है। आपको नहीं लगता की आपने पूरा प्ले अराउंड किया, दर्शकों को धोके में रखा। मैं उस तीसरी लड़की का नाम नहीं लूंगा क्यूंकि आपने और आयशा ने अपने मुताबिक उसे इस सब में घसीटा। जानकारी के लिए बता दें शो का फिनाले 28 जनवरी को टेलीकास्ट होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article