Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के मसालेदार शो बिग बॉस 17 की फिनाले की घड़ी पास आती जा रही है। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी हाथ में लेने के लिए टक्कर देने में लगे हुए हैं। ऐसे में घर में मेकर्स हर बार की तरह कंटेस्टेंट को उनके शो की जर्नी दिखा रहे हैं, जिसको देखने के लिए हर कोई बेताब था। यही नहीं शो की टीआरपी में भी इन सदस्यों ने चार चांद लगा दिए हैं, जिससे मेकर्स मालामाल हो गए हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए शानदार प्रोमो की एक झलक।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला की मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को उनके फैंस के सामने उनकी शो की जर्नी दिखाई जाती है। इसी के साथ उन्हें पंजाबी कुड़ी कहकर बिग बॉस पहचान कराते हैं, वहीं दर्शकों ने कंटेस्टेंट को अब तक बेस्ट सदस्य माना। वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के साथ भी एहि किया जाता है और बिग बॉस उन्ही की शायरी बोलते हैं। वीडियो में दिखाया गया की कैसे उनके चरित्र पर सवाल उठने के बाद कैसे वो उठ खड़े हुए।
इसी के साथ इस बार पहली बार होगा की शो का ग्रैंड फिनाले 6 घंटे तक चलेगा। जानकारी के लिए बता दें की 28 जनवरी को फिनाले टेलीकास्ट होगा, जिसमें 17वें सीजन का विनर मिलेगा। ट्रेंडिंग लिस्ट के मुताबिक मुनव्वर फारुकी (Mannara Chopra) और अंकिता लोखंडे के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। साथ ही इसी हफ्ते विक्की जैन घर से बेघर हो गए, जिसे जान सभी दर्शक चौंक गए थे।
