BB 17 Grand Finale Promo in Hindi: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 की फिनाले की घड़ी पास आ गई है। ऐसे में आज 28 जनवरी को 17वें का दर्शकों को अल्टीमेट विनर मिल जाएगा। मेकर्स लगातार शो के फिनाले से जुड़े प्रोमो शेयर कर रहे हैं सोशल मीडिया पर और कुछ देर पहले एक और प्रोमो रिलीज हुआ है। फिनाले में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक कॉमेडी का तड़का लगाते हुए सभी कंटेस्टेंट और लोगों को एंटरटेनमेंट का डोज देंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो।
ये भी पढ़ें: - Check- Bigg Boss 17 Grand Finale Live Updates here
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के आज शुरू होने वाले ग्रैंड फिनाले एपिसोड शुरू होने में बीएस कुछ ही देर बाकि है। ऐसे में हर कोई अपन-अपन पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए वोट कर रहा है। वहीं अब ग्रैंड फिनाले के दौरान घर में कॉमेडी के किंग भारती सिंह (Bharti Singh) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने एंट्री ली है। प्रोमो (bb 17 latest promo) में देखने को मिला की भारती सिंह ने अंकिता के सामने विक्की जैन की पोल खोलते हुए बताया की उन्होंने घर में खूब पार्टी की। साथ ही उनके घर के कमरे में हैंग होते हुए नजर आए।
वहीं दूसरी तरफ कृष्णा अभिषेक ने मुनव्वर फारुकी को रोस्ट करते हुए कहा कि ये कंटेस्टेंट बहुत गरीब था लेकिन बनाने वाली तीन थीं। इस बात को सुन सभी के पेट हंस हंस कर दर्द होने लगा। इसी के साथ वोटिंग ट्रेंड से संकेत मिल रहे हैं की ट्रॉफी के लिए जंग अंकिता लोखंडे और मुनव्वर के बीच होने वाली है।
