टीवी मसाला

Bigg Boss 17 : अपने पति के बचाव में आई Deepika Arya, घर से निकलने की बात पर भड़की तहलका भाई की पत्नी

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 के सदस्य सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह सनी आर्या के खिलाफ फैली झूठी खबरों को लेकर गुस्से में दिखाई दे रही है।

Image

Sunny Arya wife Reaction

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। शो में अब एक बाद एक कंटेस्टेंट खुलकर सामने आ रहे हैं। बीते एपिसोड की बात करें तो घर में अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) और सनी आर्या( Sunny Arya) के बीच लड़ाई हो गई थी जिसके बाद घर में खूब लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के बाद खबर सामने आई थी कि सनी आर्या को घर में मार-पीट करने का घर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब इसी खबर पर सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या( Deepika Arya) ने अपना जवाब दिया है और असली बात बताई है।

बिग बॉस 17 के सदस्य सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह सनी आर्या के खिलाफ फैली झूठी खबरों को लेकर गुस्से में दिखाई दे रही है। दीपिका आर्या ने तहलका भाई के इविक्शन की खबर पर कहा है कि सनी को घर से नहीं निकाला गया है यह झूठी खबर है। उन्होंने अभिषेक के साथ कोई मारपीट नहीं की बल्कि उसकी केवल टीशर्ट पकड़ी थी। दीपिका वीडियो में कह रही है कि सनी आर्या ने घर में किसी प्रकार की हिंसा नहीं फैलाई उसने गुस्से में आकर ये किया है, अगर कोई उसके दोस्त के साथ ऐसा करेगा तो गुस्सा आना लाजमी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले बिग बॉस के घर में अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी( Arun Mahashetty) की लड़ाई हुई थी, जिसमें अभिषेक ने अरुण के साथ हाथा पाई की थी। इसके बाद सनी आर्या भी इस लड़ाई में कूद गए थे और उन्होंने अभिषेक की टी शर्ट पकड़ते हुए कहा था कि मेरे भाई से दूर रहो । अभिषेक और सनी की इस लड़ाई पर इस वीकेंड़ के वार में बड़ा हंगामा देखने को मिल सकता है। इस वीकेंड़ के वॉर में सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर( Karan Johar) नजर आने वाले हैं जिसका प्रोमो बिग बॉस 17 टीम ने शेयर कर दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article