Bigg Boss 17 New Captain : सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। इसी के साथ शो में हर हफ्ते अपने घर की टिकट कराते हुए निकल जा रहा है। पिछले हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर हुईं, जिसके चलते घरवालों समेत सभी दर्शकों को धक्का दे दिया। अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है की। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा मालवीय की कैप्टैन्सी इस कंटेस्टेंट ने छीन लिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन है वो सदस्य।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एक फैन पेज ने दावा करते हुए बताया है की इस हफ्ते का कप्तान के पॉप सेंसेशन औरा बने हैं। जी हां, औरा ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) से कप्तानी छीनते हुए घर के नए मालिक बने। ये देख सभी घरवाले बेहद खुश हुए क्यूंकि औरा (Aoora) शो में कंटेस्टेंट एंटरटेनमेंट का सोर्स हैं। इसी के साथ दर्शक इस फैसले कई खुश हुए तो कई नाराज।
दरअसल घर में औरा सबसे ज्यादा अरुण से कनेक्ट है क्यूंकि कंटेस्टेंट को कोरियन भाषा आती है। ऐसे में लोगो का कहना है की ये कैप्टैन्सी अरुण की है ना की औरा की। जानकारी के लिए बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक कुमार, रिंकू धवन, नील भट्ट और आयशा खान नॉमिनेटेड है।
