Anurag Dobhal Health Update: बिग बॉस फेम अनुराग डोगाल का हाल ही में भंयकर एक्सीडेंट हो गया था। दरअसल, अनुराग डोभाल ने अपनी जान देने की कोशिश की थी। अनुराग ने अपनी फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी। इस हादसे के बाद अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया था। कुछ दिनों पहले उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस बीच अनुराग डोभाल की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
ये भी पढ़ें- UK07 Rider के मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल की तबीयत बिगड़ी
यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर) की सेहत फिर से खराब हो गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उनके मैनेजर रोहित पांडेय ने बताया कि अनुराग को देहरादून ले जाते समय सांस लेने में तकलीफ होने लगी। डॉक्टरों ने पहले उनकी हालत स्थिर होने पर डिस्चार्ज किया था, लेकिन रास्ते में सेहत फिर बिगड़ गई। रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनुराग एम्बुलेंस में ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा, 'कल अनुराग भाई की हालत स्थिर होने पर डिस्चार्ज किया गया था और हम उन्हें देहरादून ले जा रहे थे। लेकिन ट्रांसफर के दौरान उनकी हालत फिर बिगड़ गई। सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। हम उन्हें अब सबसे नजदीकी अस्पताल ले जा रहे हैं। वे अपनी जान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

pic credit-instagram
अनुराग डोभाल ने की थी जान देने की कोशिश
बताते चलें कि अनुराग ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार क्रैश कर दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। रोहित पांडेय तब से हर रोज अपडेट दे रहे हैं। 14 मार्च को रोहित ने बताया था कि अनुराग को गंभीर निमोनिया हुआ है और फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। क्रैश से कुछ दिन पहले उन्होंने यूट्यूब पर 2 घंटे से ज्यादा का वीडियो डाला था, जिसमें परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और डिप्रेशन की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनके माता-पिता और भाई कलम उनकी मौत के जिम्मेदार होंगे। अब फैंस हर दिन अनुराग डोभाल के लिए दुआ कर रहे हैं।
