टीवी मसाला

Bigg Boss 17: विक्की जैन संग झगड़ा करना अभिषेक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई जमकर लताड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2023, 11:31 AM IST

Bigg Boss 17: घर में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान अभिषेक ने विक्की की उम्र का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिषेक को जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

Image

Abhishek and Vicky (Credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट के बीच में हर दिन रणनीति बदलती रहती हैं। किसी पल कोई दोस्त होता है तो दूसरे पल दुश्मन बन जाता है। शो में अभिषेक कुमार सबसे ज्यादा एग्रेसिव कंटेस्टेंट हैं। घर में सबसे ज्यादा उनके झगड़े होते हैं। झगड़े के दौरान अभिषेक अपनी भाषा की मर्यादा भूल जाते हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अभिषेक को उनके बिहेवियर के लिए जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने अभिषेक को घर का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया था। हाल ही में घर में विक्की जैन और अभिषेक के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान अभिषेक विक्की की उम्र का मजाक उड़ाते हैं।

वो कहते हैं कि 40 साल का हो गया और ये सब कर रहा है। विक्की कहते हैं कि 40 की उम्र में भी मैं सक्सेफुल हूं। मैं देखूंगा कि 40 साल की उम्र में तू कहां है। दोनों के बीच में जमकर झगड़ा होता है। अभिषेक शुरुआत से ही विक्की के साथ है। ऐसे में अभिषेक का विक्की से लड़ना सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अभिषेक

एक यूजर ने लिखा, अभिषेक सिर्फ घर में सबसे बदतमीजी करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बहुत ही फेक लग रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, फेक लग रहा है फालतू की लड़ाइयां कर रहा है। चौथे यूजर ने लिखा, इस तरह से लड़क कर अपनी इमेज खराब कर रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article