टीवी मसाला

Bigg Boss 16: एक- दूसरे का हाथ थामे दिखे शालीन भनोट और टीना दत्ता, भड़के यूजर्स बोले- बंद करो ये कपल ड्रामा...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 4, 2022, 08:47 AM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में इन दिनों दर्शकों को बहुत सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में जहां टीना दत्ता ने सबके सामने कहां था कि मैं शालीन से दोस्ती भी नहीं रखूंगी। वहीं कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

Image

Bigg Boss 16: एक- दूसरे का हाथ थामे दिखे शालीन भनोट और टीना दत्ता, भड़के यूजर्स बोले- बंद करो ये कपल ड्रामा...

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दर्शकी पहली पसंद बना हुआ है। दिनोंदिन शो में लड़ाई- झगड़े के साथ ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज भी बढ़ता ही जा रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड पर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) की दोस्तों को लेकर जनता ने पूछ थे तीखे सवाल। सिर्फ जनता ही नहीं घरवालों को भी लगता है कि दोनों का रिश्ता फेक है। शो के होस्ट सलमान खान ने भी टीना और शालीन से उनकी दोस्ती को लेकर सवाल पूछा था। वीकेंड का वार एपिसोड के बाद कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में शालीन और टीना बैठे नजर आ रहे हैं।

वीडियो में शालीन टीना से पूछते हैं कि क्या आपका मेरे साथ रिलेशनशिप फेक है? टीना कहती हैं नहीं। तो फिर हम दोनों एक- दूसरे को पसंद करते हैं। टीना कहती हैं अगर शालीन मैं आपसे इस घर के बाहर मिली होती तो सिचुएशन अलग होती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा है, शालीन ने टीना से पूछा अहम सवाल? क्या होगा टीना का जवाब।

टीना- शालीन का फेक लव एंगल देख भड़के यूजर्स

टीना और शालीन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दोनों को बाहर निकाल दो। शो में बने रहने के लिए ड्रामा कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये कपल ड्रामा बहुत बोरिंग हो चुका है। तीसरे यूजर ने लिखा, टीना हमेशा कैमरे का एंगल देखकर शालीन को गले लगाती हैं। कई यूजर्स का कहना है कि आज का वीकेंड का वार एपिसोड टीना को एक्सपोज करने के लिए हुआ था। टीना और शालीन का रिलेशनशिप कितना फेक है या रियल ये तो हम नहीं जानते हैं। लेकिन जनता को भरपूर एंटरटेनमेंट मिल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article