Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। घर में एक तरफ जहां टीना और शालीन की लव स्टोरी सुर्खियों में है तो दूसरी तरफ टास्क और राशन को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा होता रहता है। दिनोंदिन शो की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस टीआरपी की लिस्ट में भी कमाल कर रहा है। घर में कंटेस्टेट्स को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। घर में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट श्रीजिता डे (Sreejita De) की एंट्री हो चुकी है। इसके अलावा शो में विकास मानकतला की एंट्री होगी।
कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घर में शिव ठाकरे की एक्स गर्लफ्रेंड वीणा जगताप की एंटी भी हो सकती हैं। मेकर्स ने वीणा को शो के लिए अप्रोच किया है। वो शो के बारे में फिलहाल सोच रही हैं, लेकिन उन्होंने इसके बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। अगर शो में वीणा की एंट्री होती है तो शो की टीआरपी बढ़ सकती हैं।
शिव को आई एक्स गर्लफ्रेंड की याद
पिछले दिनों शिव ठाकरे ने टीना दत्ता, साजिद खान और शालीन भनोट के सामाने अपनी लव स्टोरी बताई थी। शिव ने कहा था बिग बॉस मराठी के सीजन 2 में हम दोनों को एक- दूसरे प्यार हुआ था। हमारा ब्रेकअप 7 महीने पहले हुए थे लेकिन अभी भी हम दोनों मूव ऑन नहीं कर पाए। पूरे महराष्ट्र में मेरा नाम लेंगे तो उसका नाम पता है। उसका नाम लेंगे तो मेरा नाम पता है। हम दोनों ने घर में बहुत सारी रोमांटिक चीजें की थी। मैं बॉडी बिल्डर आदमी हूं, मुझे टैट करवाना पसंद नहीं है। लेकिन टास्क के दौरान मैंने उसके नाम का टैटू करवाया।
शिव ठाकरे और वीणा जगताप बिग बॉस मराठी के सीजन 2 में पहली बार मिले थे। दोनों को घर में प्यार हुआ और कुछ समय तक एक - दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।
