Bigg Boss 16: टीना दत्ता के बाहर जाते ही खुशी से नाचे शालीन भनोट, अर्चना गौतम ने सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2023, 08:09 AM IST

Bigg Boss 16: टीना दत्ता बिग बॉस के घर से बाहर हो गई है, एक्ट्रेस के बाहर जाते ही शालीन भनोट खुशी से झूम उठे और नाचने लगे। जिसके साथ ही अब अर्चना गौतम ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई हैं और उन पर टीना व सौंदर्या का कैरेक्टर उछालने के आरोप लगाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना गौतम ने शालीन भनोट को सुनाई खरी खोटी।
  • टीना और सौंदर्या का कैरेक्टर उछालने के लगाए आरोप।
  • टीना दत्ता के बाहर जाते ही खुशी से नाचे शालीन भनोट।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के अब कुछ आखिरी हफ्ते ही बाकी है, इससे पहले इस वीकेंड का वार पर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) का बिग बॉस के घर में सफर समाप्त हो गया है, उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके साथ ही अब टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच चली आ रही जंग भी घर में समाप्त हो गई है। हालांकि शालीन भनोट की क्लास लगाने वालीं टीना की जगह अब अर्चना गौतम लेती नजर आ रही हैं। अर्चना गौतम ने बिग बॉस के बीते एपिसोड में शालीन भनोट को खरी-खोटी सुनाई हैं। टीना दत्ता के घर से बेघर होने के बाद शालीन भनोट खुशी से नाचते नजर आए, टीना के घर से जाने के बाद उनकी खुशी फूली नहीं समा रही थी। जिसके साथ ही अब अर्चना ने शालीन के कैरेक्टर की पोल खोल दी है।

Tina Dutta and shalin Bhanot

Tina Dutta and shalin Bhanot

शालीन भनोट ने खेला विक्टिम कार्ड

प्रियंका चौधरी से बात करते हुए अर्चना ने कहा, ‘शालीन ने सौंदर्या और टीना दोनों के कैरेक्टर पर सवाल खड़े किए हैं, दुनिया के सामने उनकी इज्जत खराब करने की कोशिश की है और फिर आखिर में खुद ही विक्टिम कार्ड खेल कर साइड हो जाता है।’ इस बीच शालीन भनोट बीच में आ जाते हैं और अर्चना से पूछते हैं कि क्या तुम मुझसे डरती हो? जिसपर अर्चना कहती हैं, ‘तूने सौंदर्या और टीना का कैरेक्टर बर्बाद कर दिया और फिर खुद ही शरीफ बन रहा है।’

End of Feed