Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान के साथ घर में संदीप सिकंद और पत्रकार दिबांग पहुंचे। शो में पहुंचते ही दिबांग के तीखे सवालों से गुजरेंगे घरवाले। दिंबाग और संदीप ने घर में आते ही शालीन और टीना के रिलेशनशिप की जमकर धज्जियां उड़ाई। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो वीडियो में संदीप सिंकद और दिबांग सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। संदीप सिंकद शालीन से पूछते हैं कि मुंबई में इतने सारे पब्स हैं, रेस्टोरेंट्स हैं... क्या आपको बिग बॉस का घर ही मिला था प्यार करने को। इस सवाल सुनने के बाद शालीन कहते हैं हम 18 या 19 साल के नहीं है। वो हमारी मर्जी है हम इतने एडलट्स हैं और इस पर हमारा अधिकार है।
शालीन का जवाब सुनकर दिबांग कहते हैं दोनों बड़े फेक टाइप लगते हो। वो प्लास्टिक के फूल होते हैं न जिसमें न चमक होती है, न महक होती है, न जान होती है। टीना और शालीन करीब वैसे ही है। दिबांग की बातें सुनकर सलमान खान जोर- जोर से हंसने लगते हैं।
टीना - शालीन के इज्जत की उड़ी धज्जियां
टीना और शालीन के रिलेशनशिप को लेकर पहले भी कई लोग सवाल उठा चुके हैं। घरवालों ने दोनों के रिलेशनशिप को फेक बताया है। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने भी दोनों के इंटीमेट डांस पर जमकर क्लास लगाई थी। फैमिली वीक में शालीन और टीना की मां ने दोनों को एक- दूसरे से दूर रहने की सलाह दी थी। शालीन की मां ने भी उन्हें अपनी इमेज सुधारने को कहा था। उन्होंने कहा था कि शो में तुम बहुत बेकार दिख रहे हो। टीना दत्ता से जितना हो दूर रहो। तुम्हारी और प्रियंका की जोड़ी अच्छी लगती हैं। तुम्हें उसका साथ देना चाहिए। वहीं, टीना की मां ने भी शालीन को फेक बताया था। उन्होंने कहा कि वो शो में रहने के लिए तुम्हारे साथ प्यार का नाटक कर रहा है।
