Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में यह वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) शो के कंटेस्टेंट के लिए काफी भारी पड़ रहा है, अर्चना गौतम (Archana Gautam) से लेकर शालीन भनोट और टीना दत्ता तक हर कोई सवालों के घेरे में हैं। सलमान खान के साथ ही दर्शकों ने भी उनकी वाट लगा दी है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान, सौंदर्या शर्मा और अर्चना गौतम से रोटी के मुद्दे को लेकर बात कर रहे थे, इस बीच शालीन भनोट बीच में अपनी बात रखने लगते हैं। जिसके जवाब में सलमान खान उन्हें बोलते हैं, ‘शालीन अभी नहीं’। लेकिन शालीन कहा चुप रहने वालों में से एक हैं, वह लगातार सलमान के बीच में बोलने की कोशिश करते रहे, जिसके बाद सलमान ने कुछ ऐसा कहा कि वह फूट-फूट कर रोने लग गए।
‘अपना गुस्सा कंट्रोल करो शालीन’
सलमान खान को बार-बार इंटरप्ट (Interrupt) करने के बाद सलमान ने गुस्से में शालीन को डांटते हुए कहा, ‘तुम्हे एक ही चीज कितनी बार बोलनी पड़ेगी शालीन, कितनी देर से तुम्हे कह रहा हूं अभी नहीं- अभी नहीं। बस सलमान की इतनी सी बात पर शालीन भनोट रोने लगते हैं और अपने गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद सलमान उन्हें सलाह देते हैं कि अपने गुस्से पर कंट्रोल करना आना चाहिए। इस बीच शालीन, भाईजान से माफी मांगते हुए भी नजर आते हैं।
अर्चना गौतम पर फूटा सलमान का गुस्सा
इसके साथ ही सलमान ने अर्चना को उनके बयानों और रोटी वाले मुद्दे को लेकर खरी-खोटी सुनाई हैं। दरअसल अर्चना ने शिव और अब्दु की थाली में से रोटी ले ली थीं। इस पर सलमान ने उन्हें सभ्यता का पाठ पढ़ाने की कोशिश की। वहीं सुंबुल तौकीर खान के चेहरे को लेकर भी अर्चना के कमेंट पर सलमान ने उन्हें काफी सुनाया। जिसके बाद अर्चना ने सुंबुल और सलमान दोनों से माफी मांगी और कहा कि आगे से वह ऐसा कोई भी बयान नहीं देंगी।
