Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आज वीकेंड का वार एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। आज के एपिसोड में फिल्म सर्कस (Cirkus) की स्टार कास्ट फुल मस्ती करने वाली है। आज बिग बॉस के सेट पर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी समेत फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी धमाल मचाने वाली है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी, सलमान खान के साथ बेहतरीन गेम खेलते हुए भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वह शो के कंटेस्टेंट के साथ भी बातचीत करेंगे। बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम और एमसी स्टेन को इलेक्ट्रिंक शॉक भी लगने वाला है। कुल मिलाकर आज वीकेंड का देखने लायक होने वाला है। आइए जानते हैं आज वीकेंड के वार पर क्या-क्या होने वाला है।
Archana Gautam and Ranvir Singh
रणवीर सिंह देंगे कंटेस्टेंट को झटका
बिग बॉस 16 के नए प्रोमों मे नजर आ रहा है कि आज बिग बॉस कंटेस्टेंट को तगड़ा झटका मिलने वाला है। रणवीर सिंह, विकास मानकतला से एक सवाल पूछते हैं, क्या अर्चना गौतम को गलतफहमी है कि वो बहुत प्यार से खाना बनाती हैं? जिसपर विकास जवाब देते हैं 200 प्रतिशत हां। इसके बाद अर्चना को एक इलेक्ट्रिक शॉक भी लगता है। इसके बाद रणवीर, प्रियंका चौधरी से सवाल पूछते हैं कि क्या एमसी स्टेन खुद शेमड़िया है। जिसके बाद प्रियंका भी हां में ही जवाब देती हैं और स्टेन को भी इलेक्ट्रिक शॉक लगता है।
सलमान खान के साथ करेंगे मस्ती
इसके साथ ही रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और वरुण शर्मा वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आने वाले हैं। वह कई सारी मजेदार गेम भी खेलते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस इसी महीने 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना भी रिलीज कर दिया गया है। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है यह देखने योग्य बात होगी।
