Rohit Shetty offer KKK 13 to These Contestants: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' के मंच अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स को अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हुए देखा गया है। वीकेंड का वार पर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी भी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' को प्रोमोट करते दिखाई देंगे। मेकर्स द्वारा शेयर किए बिग बॉस 16 के प्रोमोज में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को सलमान खान के शो पर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। 'सर्कस' के लीड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म को प्रोमोट करते हुए शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार टास्क भी खेला, जिसका नाम 'मोस्ट तीखा सदस्य' है। इस टास्क के दौरान घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को इस सीजन के सबसे तीखे सदस्य का नाम देना होगा। हालांकि रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि टास्क के दौरान रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 16 के तीन फेमस कंटेस्टेंट्स को 'खतरों के खिलाड़ी 13' का भी ऑफर दिया है।
कंटेस्टेंट्स के साथ टास्क के दौरान रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी' के अपकमिंग सीजन को लेकर भी बड़ा हिंट दिया। रोहित शेट्टी घर में मौजदू सभी कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा सरप्राइज देंगे, जिसमें वो अपने स्टंट बेस्ड शो के अगले सीजन के लिए बिग बॉस 16 के फेमस कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी, अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलेब्स हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे।
फिल्म 'सर्कस' की बात करें तो इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, और जैकलीन फर्नांडिस सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 23 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
