Bigg Boss 16: करण जौहर नहीं, सलमान खान की जगह ये बॉलीवुड स्टार करेगा बिग बॉस को होस्ट, लग गई मुहर!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 17, 2023, 08:37 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सीजन में अब अपकमिंग वीकेंड का वार पर सलमान खान होस्टिंग करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। इस सीजन के लिए भाईजान का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है। जिसके साथ ही अब मेकर्स ने नए होस्ट के नाम पर भी मुहर लगा दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान नहीं करेंगे वीकेंड का वार पर शो को होस्ट
  • सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट इस सीजन के लिए खत्म हो गया है।
  • अब भाईजान की जगह नए बिग बॉस होस्ट के नाम की चर्चा हो रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस की जब बात आती है तो सभी को सलमान खान (Salman Khan) भी एक दम से याद आ जाते हैं, क्योंकि सलमान खान को अब तक के बिग बॉस इतिहास का सबसे बेहतरीन होस्ट माना जाता है। हालांकि इस सीजन अब सलमान खान होस्टिंग करते नजर नहीं आएंगे। अब सलमान की जगह एक नया होस्ट बिग बॉस के वीकेंड का वार में नजर आने वाला है। दरअसल बिग बॉस सीजन 16 को 4 हफ्तों के लिए एक्सटेंड किया गया है। इस सीजन की सफलता को देखते हुए 12 जनवरी से बढ़ाकर फिनाले अब 12 फरवरी को आयोजित किया जाना है।

Bigg Boss 16 New Host

Bigg Boss 16 New Host

हालांकि सलमान खान की डेट्स फ्री नहीं हैं, वह इस समय किसी और प्रोजेक्ट्स में बिजी है, जिस वजह से पहले खबर आ रही थी कि करण जौहर, भाईजान को रिप्लेस करने वाले हैं, हालांकि अब बिग बॉस 16 के नए होस्ट की बात सामने आई हैं।

End of Feed