टीवी मसाला

Rakhi Sawant ने आदिल खान को बताया इस्लाम कबूल करने की वजह, कहा- 'प्यार के लिए मुझे करना..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 17, 2023, 09:56 AM IST

Rakhi Sawnat and Adil Khan Marriage: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान (Adil Khan) की शादी को लेकर शुरु हुआ विवाद अब आखिरकार समाप्त हो गया है। आदिल खान से शादी करने के लिए राखी सावंत ने इस्लान कबूल कर लिया है। अब राखी ने इस्लाम कबूल करने की वजह का खुलासा किया है।

Image

Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिल खान से शादी के लिए राखी सावंत ने इस्लान कबूला।
  • राखी ने इस्लाम कबूला के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
  • आदिल खान और राखी सावंत की शादी का विवाद हुआ खत्म।

Rakhi Sawnat and Adil Khan Marriage: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान (Adil Khan) की शादी बीते दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। आदिल खान ने बीते दिन एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर राखी सावंत के साथ अपनी शादी को कबूल कर लिया है। जिसके साथ ही अब दोनों की शादी को लेकर शुरु हुआ विवाद अब आखिरकार समाप्त होने जा रहा है। राखी और आदिल की शादी के खबरों के बीच एक और खबर काफी काफी सुर्खियों में रही है वो है राखी सावंत के धर्म परिवर्तन की खबर। राखी सावंत ने आदिल खान से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया है और राखी सावंत से अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया है। जिसके बाद अब राखी ने इस्लाम कबूल करने की वजह का खुलासा किया है और बताया है कि आदिल खान ने ही उनका नाम बदल कर फातिमा रखा है। राखी और आदिल ने लव जिहाद के एंगल पर भी खुलकर बात की है।

'मैं प्यार के लिए कुछ भी कर सकती हूं'

राखी सावंत और आदिल खान ने InstantBollywood को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे तो पता ही लव जिहाद क्या होता है, मैं सिर्फ प्यार को जानती हूं और मैनें सब कुछ प्यार पाने के लिए किय है, मेरे और आदिल के बीच कोई धर्म नहीं है ना ही कोई जात-पात। हां हमने निकाह किया है, मैने इस्लाम कबूल किया है, आदिल ने मेरा नाम फातिमा रखा है। मैं इसे कबूल करती हूं, अपने प्यार को पाने के लिए, अपने पति को हासिल करने के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं।' राखी सावंत के साथ ही आदिल खान भी यही बोलते नजर आए कि उन्हें नहीं पता लव जिहाद क्या होता है।

बता दें कि बीते दिन आदिल खान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, 'तो आखिरकार में यह अनाउंसमेंट कर रहा हूं.. मैंने कभी नहीं कहा कि मेरी और राखी की शादी नहीं हुई हैं। मुझे कुछ चीजें हैंडल करनी थी, इसी वजह से मैं चुप था। हमारी शादी खुशहाल रहे।' इसके साथ ही अब दोनों एक शादीशुदा जोडे़ हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article