Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 चर्चा में है। घर में इस हफ्ते फैमिली वीक चल रहा है। फैमिली वीक में निम्रत के पिता ने उन्हें अकेले खेलने की सलाह दी। लेकिन वो अपने पिता की बात सुनने की बजाय उनसे झगड़ा करने लगती है। वो अपने पिता से कहती हैं हम दोनों चीजों को अलग-अलग तरीके से देखते हैं। आप मुझे कभी समझ नहीं सकते हैं। इस दौरान निम्रत के पापा कहते हैं कि मैं तुम्हें बस अकेले खेलने की सलाह दे रहा हूं। मंडली के साथ खेलने की वजह से तुम्हारी गेम काफी वीक दिखाई दे रही हैं।
इसके बाद साजिद और निम्रत के बीच बात-चीत होती है जिसमें साजिद कहते हैं मैं ट्रॉफी की जगह तुम्हें चुनूंगा। लेकिन तुम ऐसा नहीं करोगी। तुम इस शो को जीतने आई हूं। निम्रत साजिद की बातों को सही करते हुए कहती हैं कि मैं ट्रॉफी के ऊपर शिव को चुनूंगी। इसके बाद साजिद कहते हैं यानी मैं गलत था। निम्रत और साजिद की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी राय दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि निम्रत शिव के प्यार में पड़ गई है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि निम्रत की दोस्ती बिल्कुल सच्ची है। वो अपने दोस्तों के लिए खड़ा होना जानती हैं।
निम्रत ने साजिद से कहीं अपने दिल की बात
निम्रत के पापा ने शिव ठाकरे से भी वहीं बात कही जो उन्होंने अपनी बेटी को समझाई थी। इस दौरान भी निम्रत अपनी शिव की दोस्ती को डिफेंड करती हैं। घर में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। शिव और निम्रत ने शुरुआत से ही एक- दूसरे के साथ दोस्ती निभाई है। कुछ दिनों पहले भी शिव और निम्रत का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों ने अपने गिले- शिकवे दूर कर एक- दूसरे से माफी मांगी थी।
