Bigg Boss 16 : मान्या सिंह का एटीट्यूड देख सलमान खान ने लगाई क्लास, बोले- 'मान्या को लगता है वो अंगार है और बाकी घरवाले भंगार हैं...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 03:03 PM IST

Bigg Boss 16 : शो के पहले हफ्ते में इस बार शुक्रवार का वार होगा। शो के प्रोमो में मान्या सिंह और श्रीजीता डे के बीच झगड़ा होता है। झगड़े के दौरान मान्या श्रीजीता के करियर पर सवाल उठाते हुए नजर आती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते शो का पहला वीकेंड का वार एपिसोड होगा
  • प्रोमो में श्रीजीता डे और मान्या सिंह के बीच बड़ा झगड़ा होता है
  • मान्या श्रीजीता के करियर पर सवाल उठाते हुए उन्हें टीवी एक्ट्रेस कह देती हैं

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते शो का पहला वीकेंड का वार होगा, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार का वीकेंड का वार थोड़ा अलग होगा। दर्शक इस बात को जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार सलमान खान (Salman Khan) किसी की तारीफ करेंगे और किसी की लगाएंगे क्लास। वीकेंड का वार से पहले घर में शुक्रवार का वार होने जा रहा है। सलमान भी इस शुक्रवार को घर में एंट्री लेते नजर आएंगे।

manya singh and shreejita dey

manya singh and shreejita dey (image : instagram )

सलमान के आने से पहले ही श्रीजीता डे (Sreejita Dey) और मान्या सिंह (Manya Singh) के बीच बहस हो जाती है। इतना ही नहीं मान्या ने एटीट्यूड दिखाते हुए श्रीजीता के करियर पर सवाल उठाते हुए उन्हें टीवी एक्ट्रेस तक कह दिया। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। देखों वीडियो-

End of Feed