टीवी मसाला

Lock Upp 2: बिग बॉस 10 जीतने के बाद अब Kangana Ranaut की जेल में दिखेगा मनवीर गुर्जर का जलवा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 12, 2023, 10:49 AM IST

Manveer Gurjar in Lock Up 2: बिग बॉस 10 जीतने के बाद मनवीर गुर्जर अचानक लाइमलाइट से गायब ही हो गए हैं। सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में मनवीर को फैंस ने काफी पसंद किया था, अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार मनवीर गुर्जर लॉक अप 2 में भी नजर आने वाले हैं।

Image

Bigg Boss 10 winner Manveer Gurjar in Lock Upp 2

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉक अप 2 में नजर आएंगे मनवीर गुर्जर।
  • बिग बॉस 10 के विजेता है मनवीर।
  • अर्शी खान से लॉक ऑप 2 में भिड़ सकते हैं मनवीर।

Manveer Gurjar in Lock Up 2: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएलिटी शो लॉक अप का दूसरा सीजन यानी लॉक अप 2 (Lock Upp 2)अब जल्द ही शुरू होने वाला है। लॉक अप का पहला सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पहले सीजन की सफलता के बाद अब लॉप अप 2 को देखने के लिए भी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट को लेकर बीते काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। अब इन कंटेस्टेंट के नामों में एक और बड़े सेलेब्रिटी का नाम जुड़ता दिख रहा है। बिग बॉस 10 जीतने के बाद मनवीर गुर्जर (Manveer Gurjar) अचानक लाइमलाइट से गायब ही हो गए हैं। सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में मनवीर को फैंस ने काफी पसंद किया था।

अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार मनवीर गुर्जर लॉक अप 2 में भी नजर आने वाले हैं। कंगना रनौत की जेल में मुनवीर गुर्जन को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक सूचना फिलहाल मेकर्स द्वारा जारी नहीं की गई है।

अर्शी खान से पंगा लेंगे मनवीर गुर्जर

इससे पहले खबर सामने आई थी कि कंगना रनौत के शो में बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्शी खान भी नजर आने वाली हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगर मनवीर भी लॉक अप 2 का ऑफर मान लेते हैं तो शो में अर्शी खान और मनवीर गुर्जर एक दूसरे से भिड़ते नजर आ सकते हैं और दोनों को एक ही शो में देखना फैंस के लिए काफी एंटरटेनिंग भी साबित होने की उम्मीद है।

इन कंटेस्टेंट के नामों की चर्चा

लॉक अप 2 के लिए मनवीर और अर्शी खान के अलावा भी कई सितारों का नाम सामने आ रहा है। कंगना रनौत के शो में करण पटेल, राखी सावंत, अली गोनी, आसिम रियाज समेत कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। अब देखने वाली बात होगी कि इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article