Bigg Boss 17 Spoiler: सलमान खान होस्टेड शो बिग बॉस 17 टीआरपी में अपने ट्विस्ट और टर्न्स से छप्पड़फाड़ परफॉर्म कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स को भी कंटेस्टेंट की आपस की लड़ाई से बहुत फायदा हो रहा है। इसी के साथ हर वीकेंड का वार पर सलमान लोगों की क्लास लगाते हैं। सही और गलत की पहचान कराते हुए सीख देते हैं। आज के एपिसोड में सलमान खान फटकार के साथ-साथ क्यों कंटेस्टेंट के होश भी उड़ाने वाले हैं। आखिर ऐसा क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के आज वीकेंड का वार में सलमान खान कई कंटेस्टेंट की बैंड बजाने वाले हैं। शो के फैन पेज दी खबरी के मुताबिक होस्ट घरवालों से सवाल करते हैं। सलमान खान (Salman Khan) पूछते हैं की आप सभी के मुताबिक इस समय घर में किसकी पॉपुलैरिटी लोगों के बीच ज्यादा है। जिसपर घरवाले ईशा मालवीय और समर्थ का नाम लेते हैं।
लेकिन सलमान इन जवाबों को गलत ठहराते हुए बताते हैं कि खानजादी, अभिषेक कुमार कर मुनावर की इस शो से पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर है। ये नाम सुन सभी के सभी चौंका जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें इस हफ्ते घर जाने के लिए अनुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारूकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान और अरुण माशेट्टी का नाम लिस्ट में है।
