टीवी मसाला

भारती सिंह ने गोले संग किया अजय देवगन का वायरल हुक स्टेप, मां-बेटे की जोड़ी ने जीत लिया दिल

Bharti Singh New Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर अजय दवगन का 'पहला तू दूजा तू' गाने का हुक स्टेप वायरल हो रहा है। अब इस ट्रेंड को भारती सिंह ने भी किया लेकिन अपने 2 साल के बेटे गोला संग। मां बेटे को साथ में हुक स्टेप करता हुए देख फैंस का दिल खुश हो गया।

Image

Image Source: Bharti Singh Instagram

Bharti Singh New Video: बॉलीवुड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' अगली महीने 1 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी समय से जनता कर रही है। इन दिनों फिल्म के गाने 'पहला तू दूजा तू' सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग सॉन्ग की लिस्ट में जगह बना चुका है। गाने के वायरल होने की वजह मधुर आवाज नहीं बल्कि डांस स्टेप है। इस गाने में अजय देवगन के उंगली वाले डांस स्टेप ने सभी को हंसाकर रख दिया। हर कोई इस हुक स्टेप को फॉलो कर है अब भारती सिंह भी ट्रेंड का हिस्सा बनी लेकिन बेटे गोले के साथ।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर रील शेयर कि जिसमें वो बेटे गोले संग अजय देवगन का वायरल हुक स्टेप करती हुई नजर आईं। गाने 'पहला तू दूजा तू' पर गोला और भारती ने उंगली वाला स्टेप किया जो देखने में काफी मजेदार लग रहा था। भारती वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखती हैं 'बहुत कोशिश की लेकिन नहीं हुआ।' वीडियो के आखरी में गोला मस्ती करता हुआ नजर आया। सारा अरफीन खान, सिंगर विशाल मिश्रा और अन्य टीवी सेलेब्स मां बेटी की जोड़ी को प्यार दिया। जैसा कि आपको मालूम है गोला की क्यूटनेस पर फैंस फिदा है।

बता दें भारती सिंह टीवी के साथ साथ यूट्यूब दुनिया में भी काफी फेमस है। कॉमेडियन के वलॉग्स जमकर वायरल होते हैं। लोगों को काफी पसंद है जैसे भारती अपने बेटे गोले की परवरिश करती हैं। इसी के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' (Son Of Sardaar 2) कि बात करें तो फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, बिंदु दारा सिंह और कई सेलेब्स नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article