Shilpa Shinde के झूठे यौन शोषण केस पर शुभांगी अत्रे ने दिया रिएक्शन, बोलीं- कानून का सम्मान...

Shubhangi Atre On Shilpa Shinde Fake Sexual Harassment Case: शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर अब शुभांगी अत्रे ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए।

Shubhangi Atre On Shilpa Shinde Fake Sexual Harassment Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर है' प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठा यौन शोषण केस किया था। शिल्पा शिंदे ने इस बात को खुद कबूल किया है। उनका कहना है कि वह उस वक्त जिस चीज से गुजर रही थीं, उन्हें केवल यही रास्ता नजर आया। शिल्पा शिंदे इस बात के लिए ट्रोल भी हुई थीं। लेकिन अपने फैसले पर वह अड़ी रहीं। वहीं अब शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर 'भाभी जी घर पर हैं' की दूसरी अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें कानून का सम्मान करना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े Akanksha-Yogesh, बेड पर फेंका पानी; बोले- सीनियर मेरे जूते के नीचे...

shilpa

शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर शुभांगी अत्रे का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं इसपर कमेंट करने से दूर रहना चाहूंगी। लेकिन हां, मैं कहना चाहूंगी कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें कानून का सम्मान करना चाहिए। हमें जाहिर तौर पर कानून का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि मैं इस इंडस्ट्री में 20 सालों से काम कर रही हूं।" शुभांगी अत्रे ने कहा कि कलाकारों और सेलिब्रिटीज को इन चीजों के प्रति जिम्मेदार होने की जरूरत है। एक्ट्रेस बोलीं, "लोग हमें देखते हैं। ब्रांड हमारे पास आते हैं और हम प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं, हम इवेंट्स में शामिल होते हैं। हम जो कहते हैं लोग उसे सुनते हैं। इसलिए, जब कभी भी जागरूकता अभियान चलाया जाता है तो सरकार हमारे पास आती है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पहले प्यार को पाने की खातिर जादू-टोने तक पहुंच गई थीं Divyanka Tripathi, फिर यूं हुई विवेक दहिया से मोहब्बत

      शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, "हमारे पास जिम्मेदारी है, क्योंकि हम जो भी कुछ कहते हैं और करते हैं, इसमें विश्वसनीयता होती है। तो मैं ये कहना चाहूंगी कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए बस। कोई निजी कमेंट नहीं। आप समझ सकते हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें कानून का सम्मान करना चाहिए और इसका गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"

      End Article
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

      End of Feed