Bade Achhe Lagte Hain Season 3: सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं का तीसरा पार्ट आने वाला है। शो के तीसरे पार्ट में नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। उनकी ऑइकोनिक जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था। लंबे समय से खबरें आ रही थी कि बड़े अच्छे लगते हैं का तीसरा सीजन आने वाला है। शो के तीसरे सीजन में नकुल और दिशा एक बार फिर राम और प्रिया के रोल में नजर आएंगे। शो की कहानी काफी अलग होगी।
बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीजन में पुराने चेहरों को फिर से कास्ट नहीं किया जाएगा। मेकर्स दर्शकों के लिए फ्रेश कहानी लेकर आएंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, दिशा परमार और नकुल मेहता ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों साथ में एक बार फिर कामकर के काफी खुश है। नकुल और दिशा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मेकर्स दोनों की जोड़ी को फिर से भुनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ऑफ एयर होने वाला है बड़े अच्छे लगते हैं 2
बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द ऑफ एयर होने वाला है। मेकर्स ने शो के दूसरे सीजन को बंद करने का फैसला लिया है। 24 मई को शो का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। बड़े अच्छे लगते हैं 2 के कलाकारों ने शूट रैप कर दिया है। शो के आखिरी एपिसोड में शादी का सेगमेंट दिखाया जाएगा। बड़े अच्छे लगते हैं 2 में भी दिशा और नकुल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लीप आने के बाद दोनों कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद शो में पूजा बनर्जी और नीति ट्रेलर ने लीड रोल प्ले किया। लीप के बाद मेकर्स को कुछ खास फायदा नहीं मिला है। शो की टीआरपी भी गिरती ही जा रही थी जिसकी वजह से मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला किया है।
