टीवी मसाला

'लानत है जाहिलों पर'- आवेज दरबार की इफ्तार पार्टी में नाचते दिखे BB 19 स्टार्स, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

Awez Darbar To These Stars Troll For Dancing At Iftaar Party: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस 19' स्टार आवेज दरबार ने बीती रात इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। लेकिन इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सितारे डांस करते दिखाई दिये। इस वीडियो को देख दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Awez Darbar To These Stars Troll For Dancing At Iftaar Party: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस 19' स्टार आवेज दरबार ने बीते दिन अपने जन्मदिन के खास मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। आवेज दरबार की इफ्तार पार्टी में टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे। अंकिता लोखंडे-विक्की जैन से लेकर फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना सहित कई सितारों ने इफ्तार पार्टी में कदम रखा। आवेज दरबार (Awez Darbar) की इफ्तार पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन एक वीडियो को देख लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ने में जरा भी देर नहीं लगी। इस वीडियो में 'बिग बॉस 19' के स्टार्स साथ में इफ्तार पार्टी में डांस करते दिखाई दिए।

आवेज दरबार (Awez Darbar) की इफ्तार पार्टी से जुड़ा ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में नजर आया कि फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, आकांक्षा चमोला और आवेज दरबार साथ में इफ्तार पार्टी में डांस करते दिखाई दिये। इस वीडियो ने लोगों को नाराज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। इफ्तार एक इबादत होती है, ये डांस करने के लिए नहीं होता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इफ्तार में डांस कौन करता है, ऊपर से गाने भी चला रखे हैं, बेवकूफ लोग।"

आवेज दरबार (Awez Darbar) सहित 'बिग बॉस 19' स्टार्स को लताड़ने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने कमेंट किया, "इफ्तार पार्टी में नाच रहे हैं? सच में आवेज दरबार और फरहाना भट्ट से तो ये उम्मीद बिल्कुल बी नहीं थी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आजकल इफ्तार पार्टी इबादत से अलग सोशल इवेंट की तरफ मुड़ता जा रहा है।" टीवी एक्टर अयाज अहमद ने भी चुटकी लेते हुए लिखा, "सुना है रमजान में शैतान को बंद करके दोजख में रखा जाता है।"

बता दें कि आवेज दरबार (Awez Darbar) की इफ्तार पार्टी से नगमा मिराजकर गायब रहीं। उनकी गैर-मौजूदगी ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिये। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो ब्रेकअप की अटकलें भी लगाईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article