Avinash Mishra Reaction On Breakup News: टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपना रिश्ता रोमांटिक अंदाज में ऑफिशियल किया था, लेकिन अब अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। दावा है कि अविनाश ने ईशा पर चीट किया है। ईशा अब तक इस मामले पर शांत हैं, लेकिन अविनाश मिश्रा की तरफ से पहला पोस्ट आ गया है। अविनाश ने ब्रेकअप की खबरों के बीच एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से प्राइवेसी देने के लिए कहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: टीआरपी के चक्कर में शो को 2-4 हफ्ते आगे खिसकाने की प्लानिंग में मेकर्स, Salman Khan बने मुसीबत?
avinash mishra-eisha singh (photo credit- instagram)
अविनाश मिश्रा ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
अविनाश मिश्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट लगाया है, जिसमें एक्टर ने किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि उनकी पर्सनल लाइफ किसी के एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है। अविनाश मिश्रा ने लिखा, 'दोस्तों, आइए इस बात को यहीं खत्म करें और आगे बढ़ें। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए बहुत कठिन रहे हैं। मीडिया पेजों से अनुरोध है कि वे सभी की निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करें। रिश्ते निजी होते हैं, न कि सार्वजनिक मनोरंजन। हर चीज व्यूज और एंगेजमेंट के लिए नहीं होती। आइए लोगों को शांति से जीने दें।' अविनाश मिश्रा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शादी में खटपट की खबरों पर Bigg Boss फेम Somi Khan ने तोड़ी चुप्पी, पति आदिल दुर्रानी के लिए कही ये बात (Excl.)avinash mishra-eisha singh (photo credit- instagram)
