टीवी मसाला

आसिम और उमर रियाज एयरपोर्ट पर एहराम पहनने पर हुए ट्रोल, भड़के यूजर्स बोले- धर्म के नाम पर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 9, 2023, 01:22 PM IST

आसिम रियाज और उमर रियाज ईद से पहले उमराह करने के लिए मक्का जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर रियाज ब्रदर्स बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। दोनों के एयरपोर्ट लुक को देख भड़के यूजर्स। यूजर्स का कहना है कि लाइम लाइट में आने के लिए ये लोग ऐसा करते हैं।

Image

Asim and Umrah Mecca (credit pic: instagram)

रमजान के पाक महीने में आसिम रियाज (Asim Riaz) अपने भाई उमर रियाज (Umar Riaz) के साथ उमराह (Umrah) करने के लिए मक्का (Mecca) जा रहे हैं। दोनों भाई एयरपोर्ट पर एहरम पहने हुए नजर आए। इससे पहले आसिम रियाज अपने दोस्त अली गोनी के साथ मक्का गए थे। उन्होंने अपनी कई फोटो और वीडियो शेयर किया था। अब आसिम अपने बड़े भाई के साथ मक्का जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आसिम और उमर रियाज का का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में आसिम और उमर साथ में दिखाई दिए। दोनों भाईयों ने पैपराजी को साथ में कई पोज दिए। वीडियो में दोनों के एयरपोर्ट लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये लोग एयरपोर्ट से ही एहरम क्यों पहन कर जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये टॉवल क्यों लपेट लिया है। एक यूजर ने लिखा, ये उमराह करने जा रहे हैं तो बाल क्यों नहीं कटवाए। दूसरे यूजर ने लिखा, ये अल्लाह की इबादत के लिए फोटोशूट के लिए जा रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, ये सब धर्म के नाम पर नाटक है।

आसिम-उमर हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

मक्का में फोटो खींचवाने के लिए आसिम इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थी। इसके अलावा लोगों ने हिना खान को मक्का और मदीना में फोटो खिंचवाने के लिए जमकर ट्रोल किया था।

आसिम और उमर दोनों को बिग बॉस 13 और 14 से पॉपुलैरिटी मिली थी। शो से निकलने के बाद दोनों भाईयों ने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने पक्षपात किया है। आसिम ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मेकर्स ने आखिरी वक्त में सिद्धार्थ शुक्ला को विनर अनांउस किया था। इस वजह से आसिम को फैंस ने जमकर सुनाया था। शहनाज गिल के भाई ने कहा था कि शेर एक ही था। हालांकि शहनाज गिल ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article