Yeh rishta kya kehlata hai: अक्षरा की तलाश करते अभिमन्यु का हुआ एक्सीडेंट, माया का सच छिपाने के लिए अब क्या नई चाल चलेगा कुणाल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 11:55 AM IST

Yeh rishta kya kehlata hai spoiler Alert: स्टार प्लस के धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाले हैं।

Yeh rishta kya kehlata hai: अक्षरा की तलाश करते अभिमन्यु का हुआ एक्सीडेंट, माया का सच छिपाने के लिए अब क्या नई चाल चलेगा कुणाल?

Yeh rishta kya kehlata hai Updates: स्टार प्लस के धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाले हैं। अब जानना ये दिलचस्प होगा कि अक्षय और अभिमन्यु की जिंदगियों में आया ये तुफान आखिर थमेगा कब। दरअरल हुआ ये कि अक्षरा से अलग होने के बाद बदला हुआ अभिमन्यु बिल्कुल टूट सा गया है। वहीं आप देखेंगे कि अक्षरा की तलाश में यहां वहां भटक रहे अभिमन्यु का एक बुरा एक्सीडेंट हो जाता है। लेकिन किस्मत की बात है कि किसी तरह अक्षरा मौके पर पहुंच जाती है। अब वे एक दुसरे से मिल पाते हैं या नहीं ये बड़ा सवाल है, क्योंकि डॉक्टर कुणाल अक्षरा को वहां से जानबूझकर ले जाते हैं।

आगे आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों के लिए यह जानना बहुत इंटरेस्टिंग होगा कि, क्या अभिमन्यू और अक्षरा दोनों को ही कभी ये पता चल पाएगा, कि वे इतने पास होकर भी इतने दूर थे? या फिर क्या अभिमन्यू अक्षरा के सामने बेहोषी का नाटक कर रहा है, और उसे पता चल गया कि अक्षरा वहां उसके पास थी? क्या दोनों जल्द ही एक होने वाले हैं? सवाल और रोमांच बहुत है पर जवाब नहीं, आईए आपको थोड़ी हिंट दे कि आगे क्या होने वाला है।

अक्षरा की खोज में यहां वहां भटकता अभिमन्यु

अलग होने के एक साल बाद, संयोग से अक्षरा दोबारा जयपुर एक सिंगिंग प्रतियोगिता के लिए आती है। जैसे ही अभिमन्यु को अक्षरा के उसके करीब होने की खबर मिलती है, वो तुरंत उसकी तलाश में निकल पड़ता है। नए एपिसोड्स में आप देखेंगे कि एक तरफ जहां अभिमन्यु अक्षरा से मिलने के लिए हर मुम्किन कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर कुणाल दोनों को और दूर करने के लिए चालें चल रहे हैं। वे नहीं चाहते कि अक्षरा और अभिमन्यु फिर कभी एक हो, और  डॉक्टर कुणाल माया का सीक्रेट भी छिपाना चाहते हैं।

अभिमन्यु को किसी तरह माया के झुठ के बारे में भनक लग जाती है, साथ ही उसे इस बात का भी अंदाजा लग जाता है कि अक्षरा वहीं कहीं उसके आस पास है। दरअसल होता ये है कि वो इवेंट में ‘लग जा गले’ गाना सुनता है और उसे यकीन हो जाता है कि ये आवाज अक्षरा कि है। तब माया उससे झुठ कहती है कि वही थी जिसने ये गाना गाया, लेकिन क्योंकि उसकी आवाज अलग है। अभिमन्यु अक्षरा की खोज में निकल जाता है, वो उसकी गाड़ी का पीछा भी करता है मगर अक्षरा सुन नहीं पाती।

अभिमन्यु का हुआ बुरा एक्सीडेंट

अक्षरा से न मिल पाने का दुख दिल में लिए निराश अभिमन्यु बाइक से जा रहा होता है, तभी बाइक फिसल जाती है और वो गिर जाता है। वहीं अक्षरा की गाड़ी उस जगह से गुजरती है, सड़क किनारे पड़े अभिमन्यु की जान बचाने के लिए अक्षरा चीखती चिल्लाती है। लेकिन डॉक्टर कुणाल उसे जबरदस्ती वहां से ले जाते हैं, दोनों की बहुत तीखी बहस और लड़ाई भी होती है। अब ये देखना बहुत रोमांचक होगा कि दोनों का मिलन कैसा होगा और उन्हें अलग करने के लिए कुणाल क्या चाल चलेगा।

End of Article