Vikas Gupta Bisexual: विकास गुप्ता हैं बायसेक्शुअल, बोले- 2 साल पार्थ समथान फिर प्रियांक शर्मा से रहा रिलेशन..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2020, 10:13 AM IST

Vikas Gupta Relationship With Parth Samthaan & Priyank Sharma: विकास गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा- मेरे जैसे और भी कई लोग हैं। गर्व के साथ मैं विकास गुप्ता बायसेक्शुअल हूं। अब ना ब्लैकमेल होगा और ना ही बुलिंग होगी।

Vikas Gupta Bisexual: विकास गुप्ता हैं बायसेक्शुअल, बोले- 2 साल पार्थ समथान फिर प्रियांक शर्मा से रहा रिलेशन..
Photo Credit: Instagram

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने हाल ही में अपने आप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। विकास ने बताया कि वो मेंटल प्रेशर से गुजर रहे हैं क्योंकि उनके इंडस्ट्री के फ्रेंड्स अब दुश्मन बन चुके हैं। विकास ने साफ-साफ इसमें पार्थ समथान, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा का नाम लेते हुए कहा था कि ये तीनों उनके बारे में गलत खबरें फैला रहे हैं। अब विकास ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक खुलासा किया है। 

विकास गुप्ता ने बताया कि वो बायसेक्शुअल हैं और वो जो हैं उन्हें इस पर गर्व है। विकास ने ट्वीट कर लिखा, 'हाय मैं अपने बारे में आपको एक बहुत छोटी सी डिटेल देना चाहता था। मुझे सामने वाले ह्यूमन से प्यार हो जाता है बिना उसके लिंग की परवाह किए। मेरे जैसे और भी कई लोग हैं। गर्व के साथ मैं विकास गुप्ता बायसेक्शुअल हूं। अब ना ब्लैकमेल होगा और ना ही बुलिंग होगी। पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा धन्यवाद मुझे इस बात को बाहर लाने में मजबूर करने के लिए।'

2 साल चला विकास गुप्ता-पार्थ समथान का रिलेशनशिप

विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक 53 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विकास ने उन आरोपों को लेकर बात की है जो पार्थ समथान और प्रियांक ने उनपर लगाए। विकास ने बताया, 'पार्थ ने कहा था कि मैंने उन्हें मोलेस्ट नहीं किया लेकिन गलत तरीके से छुआ था। इतने टाइम से नहीं कहा क्योंकि मैंने पार्थ की मां को वादा किया था कि उनके बेटे से अच्छा इंसान बनकर दिखाऊंगा।' विकास ने बताया कि पार्थ समथान के साथ उनका 2 साल तक रिलेशन चला था। बाद में पार्थ ने विकास के खिलाफ केस कर दिया। हालांकि 3 साल बाद पार्थ ने विकास से मांफी मांग ली। उन्होंने कभी पब्लिकली इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया ताकि पार्थ के करियर पर इसका बुरा असर ना पड़े। 

डेढ साल तक साथ रहे विकास गुप्ता-प्रियांक शर्मा
विकास गुप्ता ने अपने वीडियो में बताया, 'प्रियांक शर्मा 1.5 साल तक मेरे घर में रहते थे। साथ में ही हम दोनों बिग बॉस में गए लेकिन रियलिटी शो के बाद प्रियांक ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। प्रियांक की वजह से काफी बड़ा नुकसान भी हुआ और लोगों को लगने लगा कि वो विक्टिम है उसका फायदा उठाया गया है। मैं आपको बता दूं पार्थ और प्रियांक को कभी दबाव बनाकर नहीं छुआ गया। सच यही है कि इन दोनों को भी बॉयज टच से कोई परेशानी नहीं थी। प्रियांक शर्मा और मैं रिलेशनशिप में थे। हम पहले अच्छे दोस्त बने और फिर इससे ज्यादा। प्रियांक बहुत ही कनफ्यूड चाइल्ड है।'

आपको बता दें, विकास गुप्ता की फैमिली ने उनको ऐसे स्वीकार नहीं किया। सिर्फ करण कुंद्रा और एकता कपूर ही हैं जिनसे विकास को सपोर्ट मिला है। पिछले कई साल से विकास के सबसे करीबी दोस्त करण-एकता हैं जिन्हें वो अपनी फैमिली मानते हैं। 

End of Article