बिकिनी में दिखा उर्फी जावेद का हॉट लुक, स्विमिंग पूल में स्टनिंग लुक से लगा रहीं आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2022, 08:33 PM IST

Urfi javed bikini bold photo: कई टीवी शोज में नजर आ चुकीं उर्फी जावेद इन दिनों पर्दे पर तो नहीं दिखाई दे रही हैं लेकिन अपनी रील्‍स और वीडियोज के बल पर उनका सिक्‍का चल रहा है...

बिकिनी में दिखा उर्फी जावेद का हॉट लुक, स्विमिंग पूल में स्टनिंग लुक से लगा रहीं आग

उर्फी जावेद जबसे बिग बॉस ओटीटी में आईं है तबसे चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आए दिन छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा उर्फी जावेद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मच जाती है। कुछ तस्वीरों की वजह से तो उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी हो चुकी हैं। अब उर्फी ने एक नई बोल्ड फोटो शेयर की है जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

इस बार नई फोटो में उर्फी जावेद बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में बोल्ड लुक के साथ दिख रही हैं। नई फोटो में उर्फी में नियोन पिंक एंड ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है और वो स्विमिंग पूल में आग लगाती दिख रही हैं। उसकी इस फोटोज को फैन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है।

कई टीवी शोज में नजर आ चुकीं उर्फी इन दिनों पर्दे पर तो नहीं दिखाई दे रही हैं लेकिन अपनी रील्‍स और वीडियोज के बल पर उनका सिक्‍का चल रहा है। उर्फी सीरियल बेपनाह और कसौटी जिंदगी की में अपनी भूमिका के बाद काफी पॉपुलर हुईं। 

उर्फी एक हरफनमौला और चुलबुली इंसान हैं। वो धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव करने वाले लोगों से भी नफरत करती हैं। उर्फी एक कैंसर फाउंडेशन खोलना चाहती है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर मरीज को अच्छा इलाज मिले। वह मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानती हैं। बेहद बोल्‍ड इमेज वाली उर्फी लग्‍जरी लाइफ जीती हैं। उनके आउटफ‍िट्स की कीमत कई हजार और लाखों में होती है। 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी 25 साल की उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पर 2 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने 20 साल की उम्र में बड़े भैया की दुल्हनिया से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी इसमें उन्होंने अवनि पंत की भूमिका निभाई थी। 2016 से 2017 तक, उर्फी जावेद ने चंद्र नंदिनी में छाया की भूमिका निभाई और फिर मेरी दुर्गा में आरती की भूमिका निभाई। इतना ही नहीं चंद्र नंदिनी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और ऐ मेरे हमसफर जैसे कई शो भी उर्फी ने किए हैं। 

End of Article