डांस कर रही थीं उर्फी जावेद तभी नीचे खिसक गया टॉप, ऊप्स मोमेंट की वजह से शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 07:58 PM IST

Urfi Javed Oops Moment: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से चर्चा में रहती हैं। कई बार ज्यादा फैशनेबल होना अदाकारा के लिए भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब वह ब्रालेट पहनकर डांस कर रही थीं। 

डांस कर रही थीं उर्फी जावेद तभी नीचे खिसक गया टॉप, ऊप्स मोमेंट की वजह से शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस
Photo Credit: Instagram

Urfi Javed Oops Moment: उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। आए दिन उर्फी जावेद खबरों में छाई रहती हैं। जब भी उर्फी जावेद का नाम आता है तब उनके अतरंगी कपड़ों के बारे में जिक्र जरूर होता है। जब भी उर्फी जावेद कहीं स्पाॅट की जाती हैं तब उनसे ज्यादा उनके कपड़े लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभी उर्फी जावेद को ज्यादा फैशनेबल होना भारी पड़ जाता है। कई बार ऐसा हुआ है जब अजीबोगरीब कपड़े पहनने की वजह से अदाकारा ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं उर्फी जावेद 

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अदाकारा शिमरी ब्रालेट पहने हुए नजर आ रही हैं। अदाकारा का यह ब्रालेट फैशनेबल तो है लेकिन ढीला भी। जैसे ही उर्फी जावेद ने दिलबर गाने पर ठुमके लगाना शुरू किया वैसे ही अदाकारा का ब्रालेट नीचे खिसक गया। जिसकी वजह से अदाकारा ने तुरंत डांस करना बंद कर दिया और अपने ब्रालेट को ऊपर चढ़ाने लगीं। इसके बाद अदाकारा ने जब फिर से डांस करना शुरू किया तब उनका ब्रालेट फिर से नीचे खिसक गया। अदाकारा को एक बार फिर अपना ब्रालेट संभालते हुए देखा गया। 

एक बार तो ऐसा हुआ कि डांस करते समय अदाकारा का ब्रालेट कुछ ज्यादा ही नीचे खिसक गया। लेकिन अपनी इज्जत बचाने के लिए अदाकारा ने तुरंत अपना ब्रालेट पकड़ लिया, जिसकी वजह से उनकी लाज बच गई। जैसे ही अदाकारा का यह वीडियो सामने आया वैसे ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अदाकारा अपने कपड़ों की वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई हों। आए दिन सोशल मीडिया पर अदाकारा के ऊप्स मोमेंट की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती रहती हैं। 

End of Article