करण कुंद्रा के साथ उनके नए घर में शिफ्ट हो रहीं तेजस्वी प्रकाश? क्या अब लिव इन में रहेगा ये टीवी कपल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 11:16 PM IST

Tejaswi Prakash shift In Karan Kundrra House?: करण कुंद्रा इन दिों तेजस्वी प्रकाश के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों फिलहाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिलेशनशिप को लेकर खासे सीरियस हैं...

करण कुंद्रा के साथ उनके नए घर में शिफ्ट हो रहीं तेजस्वी प्रकाश? क्या अब लिव इन में रहेगा ये टीवी कपल

Tejaswi Prakash and Karan Kundrra: टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता करण कुंद्रा अब सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि उन्होंने 20 करोड़ रुपये का एक नया शानदार घर खरीदा है। अभिनेता को आखिरी बार लोकप्रिय ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप में देखा गया था। जिसे एकता कपूर द्वारा निर्मित और कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया गया था। इससे पहले करण कुंद्रा को रियलिटी शो बिग बॉस 15 में भी देखा गया था। तभी से करण, तेजस्वी प्रकाश के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों फिलहाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी तेजस्वी, एकता कपूर के टीवी शो नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

इधर करण कुंद्रा अब अपने आलीशान घर में शिफ्ट हो गए हैं। उनका ये सी-फेसिंग घर काफी खूबसूरत है। घर में एक निजी लिफ्ट और एक स्विमिंग पूल भी शामिल है। साथ ही खबरों की मानें तो अभिनेता करण कुंद्रा के साथ उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी शिफ्ट हो सकती हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं और इन्हें अक्सर हर इवेंट में साथ देखा जाता है। अब ऐसे में हो सकता है कि साथ में ज्यादा वक्त बिताने के लिए तेजस्वी भी करण कुंद्रा के साथ शिफ्ट हो जाएं। 

आपको बताते चलें इन दिनों करण कुंद्रा को उनके म्यूजिक वीडियो बेचारी के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके साथ वह रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं करण कुंद्रा को जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में भी देखा जाएगा। बॉलीवुड अदाकारा इलियाना डिक्रूज और अभिनेता रणदीप हुडा की फिल्म में वह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले ही करण कुंद्रा को तेजस्वी प्रकाश के साथ खतरा खतरा शो में भी देखा गया था। 

End of Article