Tejasswi Prakash घर में हुईं घायल, Khatron Ke Khiladi-10 की कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर दी खबर

TV Star Tejasswi Prakash Injured: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों खाना पकाने में हाथ आजमा रही हैं। इसी प्रेक्टिस में उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया है.

Tejasswi Prakash Injures At Home Khatron Ke Khiladi 10 Star in House During Lockdown
तेजस्वी प्रकाश।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में खुद को घायल कर लिया है।
  • अभिनेत्री तेजस्वी फिलहाल बाकी लोगों की तरह अपने घर के अंदर बंद है।
  • इसी दौरान खाना पकाते वक्त उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया है। 

खतरों के खिलाड़ी-10 की कंटेस्टेंट रहीं टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में खुद को घायल कर लिया है। जैसा कि अभिनेत्री तेजस्वी फिलहाल बाकी लोगों की तरह अपने घर के अंदर बंद है। लॉकडाउन में तेजस्वी प्रकाश भी अन्य लोगों की तरह घर में हर संभव तरीके से समय का उपयोग करने की कोशिश कर रही है। समय के सदउपयोग की जानकारी तेजस्वी प्रकाश लगातार सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रही हैं। कुछ दिन पहले तेजस्वी प्रकाश ने फिटनेस वीडियो शेयर किए थे लेकिन अब वो अपना वक्त किचन में बिता रही हैं। तेजस्वी प्रकाश इन दिनों खाना पकाने में अपनी मां के साथ हाथ आजमा रही हैं लेकिन इस प्रेक्टिस में उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया है। 
टीवी अदाकारा तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में तेजस्वी अपनी चोटिल उंगली को दिखा रही हैं जो कि किचन में काम करते वक्त चाकू से कट गई। चाकू से काम करते वक्त उनकी उंगली काफी ज्यादा कट गई। चोट इतनी गहरी थी कि तेजस्वी प्रकाश की उंगली से लगातार खूब निकल रहा था। हालांकि किचन में मौजूद उनकी मां ने इस दौरान देसी नुस्खा आजमाते हुए घाव का हल्दी लगा दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tejasswiprakash) on


तेजस्वी प्रकाश की स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की जर्नी पर नजर डालें तो ये काफी शानदार रही। उन्होंने शो में कई सारे साहसी स्टंट किए। हालांकि बाद में तेजस्वी को आंखों में बड़ी चोट लगने की वजह से शो को अलविदा कहना पड़ा। तेजस्वी प्रकाश के शो से बाहर निकलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है क्योंकि शो के एपिसोड्स को लॉकडाउन के कारण आधे से ही बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन के बाद ही आगे के एपिसोड टेलीकास्ट होंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tejasswiprakash) on


तेजस्वी ने लॉकडाउन में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें पानी के एक स्टंट के दौरान आंख में चोट लग गई थी। पानी के दबाव से उनकी आंख में घाव हो गया था और वो बुरी तरह घायल हो गई थीं। बाद में डॉक्टरों ने तेजस्वी को आराम करने की सलाह दी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर