दर्शकों के दिलों के तार छूने आई है सेजल-योहान की लव स्टोरी, देखें स्पाई बहू की कास्ट और कहानी समेत सभी जरूरी बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 12:11 AM IST

Spy Bahu All Details You Need To Know: छोटे पर्दे पर एक रोचक टीवी शो शुरू हुआ है जिसने अपने पहले एपिसोड से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। यहां जानें स्पाई बहू की कहानी, कास्ट और कहां देखें समेत सभी जरूरी बातें। 

दर्शकों के दिलों के तार छूने आई है सेजल-योहान की लव स्टोरी, देखें स्पाई बहू की कास्ट और कहानी समेत सभी जरूरी बातें
Photo Credit: Instagram

Spy Bahu Star Cast, Storyline, Release Date, Trailer: यूं तो आपने ऐसी कई लव स्टोरी देखी होंगी या सुनी होंगी जिन की कहानी हीरो, हीरोइन और विलेन के इर्द-गिर्द ही घूमती है। लेकिन छोटे पर्दे पर अब एक ऐसा टीवी शो ऑन एयर हुआ है जिसने अपने पहले एपिसोड से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। हाल ही में स्पाई बहू छोटे पर्दे पर प्रसारित हुआ है जिसकी कहानी सास बहू ड्रामा पर नहीं बल्कि एक डिटेक्टिव और संदिग्ध आतंकवादी पर आधारित है। इस शो की कहानी में मसाला तो यह है कि एक डिटेक्टिव और संदिग्ध आतंकवादी की कहानी में लव एंगल का तड़का लगाया गया है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि कब इन दोनों के बीच में प्यार हो जाएगा और यह दोनों एक दूसरे से शादी कर लेंगे। फिलहाल यह देखना बहुत रोचक होगा कि क्या डिटेक्टिव अपनी पहचान और संदिग्ध आतंकवादी को बताएगी या फिर उससे छुपाकर रखेगी। यहां देखें स्पाई बहू टीवी शो से आधारित सभी जरूरी बातें।

क्या है इस टीवी सीरियल की कहानी

स्पाई बहू टीवी सीरियल में दर्शकों को सेजल और योहान की कहानी देखने को मिलेगी। सेजल जहां एक डिटेक्टिव है तो वहीं योहान एक संदिग्ध आतंकवादी है। इन दोनों के बीच में प्रेम कहानी देखी जाएगी लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट भी है। वह यह कि सेजल एक मिशन के लिए योहान के करीब आ रही है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि क्या सेजल अपनी ड्यूटी निभाएगी या फिर योहान के प्यार में पड़ जाएगी।

कैसी है स्पाई बहू की स्टार कास्ट

छोटे पर्दे के नए टीवी सीरियल स्पाई बहू में सेहबान आजिम और सना सैयद को फीचर किया गया है। सेहबान इस टीवी सीरियल में  योहान का किरदार निभाने वाली हैं जो कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वह दिल मिल गए, एक हजारों में मेरी बहना है, हमसफर, थपकी प्यार की, बेपनाह और तुझसे है राब्ता जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। सेहबान आजिम के ऑपोजिट सना सैयद को कास्ट किया गया है। सना सैयद इस टीवी सीरियल में सेजल के किरदार में नजर आएंगी। सना सैयद को दिव्य दृष्टि जैसे टीवी सीरियल में अपने बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। इन दोनों के अलावा इस टीवी सीरियल में अयूब खान को भी देखा जाएगा जो योहान के पिता के किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा किरण करमाकर को भी कास्ट किया गया है जो सेजल की मेंटोर बनी हैं। 

कब और कहां देखें यह शो 

स्पाई बहू छोटे पर्दे की पॉपुलर टीवी चैनल कलर्स पर प्रसारित हुआ है। इस टीवी सीरियल को आप सोमवार से शुक्रवार तक रात 9:00 बजे टीवी पर देख पाएंगे। इस टीवी सीरियल को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर भी देख सकते हैं। स्पाई बहू आज यानी 14 मार्च 2022 से छोटे पर्दे पर ऑन एयर हुआ है। 

कब रिलीज हुआ था पहला प्रोमो

इस टीवी सीरियल का पहला प्रोमो 20 फरवरी 2022 के दिन रिलीज हुआ था जिसमें करीना कपूर खान इस शो का इंट्रोडक्शन देते हुए नजर आई थीं। इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा था कि करीना कपूर का इस टीवी सीरियल से अपना टीवी डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, करीना कपूर खान दर्शकों को सिर्फ इस टीवी सीरियल का इंट्रोडक्शन दे रही थीं। दर्शकों को यह प्रोमो बहुत पसंद आया था जिसमें करीना कपूर खान को सेजल और योहान का इंट्रो देते हुए देखा गया था।

End of Article