बहनों संग नजर आईं 'रामायण' की सीता, दीपिका चिखलिया ने शेयर की ये पुरानी तस्वीर

Deepika Chikhlia Shares Throwback Photo: रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने शेयर की पुरानी फोटो। तस्वीर में बहनों संग नजर आईं माता सीता।

Dipika Chikhlia Shares Throwback Photo
Dipika Chikhlia Shares Throwback Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने शेयर की पुरानी फोटो
  • फोटो में अपनी बहनों संग नजर आईं माता सीता
  • मालूम हो कि रामानंद सागर की रामायण इन दिनों फिर से टीवी पर प्रसारित की जा रही है

टेलिविजन पर इन दिनों रामानंद सागर की रामायण को फिर से प्रसारित किया जा रहा है जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। साल 1987 में पहली बार प्रसारित किए गए इस शो को देख दर्शक अब अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कर रहे हैं। इसे इतना पसंद किया जा रहा और देखा जा रहा है कि यह टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है। 

रामानंद सागर की रामायण को दर्शक इतना पसंद करते थे कि इसके किरदारों को पूजनीय मानते थे। इसमें राम का रोल निभाया था एक्टर अरुण गोविल ने तो वहीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने इसमें माता सीता का रोल निभाया था। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी फोटो पोस्ट की है जिसमें वो माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं और उनके आसपास उनकी (माता सीता की) बहनें हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

इस फोटो में दीपिका सीता के किरदार में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, '#ramayan #girlpower अपनी बहनों के साथ सीता जी।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि प्यार, खुशियां और पॉजिटिविटी फैलाएं। 

पहले भी शेयर की थी ये खास तस्वीर

कुछ दिनों पहले भी दीपिका ने रामायण के सेट से एक पुरानी फोटो शेयर की थी, जिसमें  शो के एक्टर्स के साथ- साथ शो के कास्ट और क्रू मेंबर्स भी नजर आ रहे थे। दीपिका ने यह फोटो शेयर कर बताया था कि फोटो में दिख रहे कई  लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर