कुंडली भाग्य की प्रीता की चमकी किस्मत, करण जौहर संग श्रद्धा आर्य को मिला बड़ा प्रोजेक्ट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 09:49 AM IST

Shraddha Arya gets big project with Karan Johar?: ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री श्रद्धा आर्य, धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक विशेष प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही है। खुद अभिनेत्री ने शूटिंग सेट से कुछ अपडेट शेयर किया है....

कुंडली भाग्य की प्रीता की चमकी किस्मत, करण जौहर संग श्रद्धा आर्य को मिला बड़ा प्रोजेक्ट!

Shraddha Arya Gets Big Project: श्रद्धा आर्य को टीवी सीरियल कुंडली भाग्य से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है। अभिनेत्री को शो में प्रीता करण मल्होत्रा ​​के रूप में देखा जाता है। इस रोल से वो दर्शकों के दिलों में बस चुकी हैं। अब लगता है कि श्रद्धा आर्य के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ श्रद्धा आर्य को एक प्रोजेक्ट मिला है। जी हां, खुद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इसका खुलासा किया है। 

श्रद्धा आर्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो की एक सीरीज शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया है कि वह वास्तव में कुछ खास की शूटिंग कर रही है। इस शूटिंग में कॉफी, एक हैम्पर और करण जौहर भी शामिल हैं। उन्होंने निर्देशक और निर्माता करण जौहर का एक हैंडरिटन नोट भी दिखाया है। 

ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक विशेष प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही है, लेकिन सब कुछ सीक्रेट रखा गया है। अभिनेत्री श्रद्धा आर्य ने अभी तक किसी भी तरह की डिटेल का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उन्होंने अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर किया है और उस पर धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अपना नाम लिखा है।

श्रद्धा आर्य ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एक तमिल फिल्म कलवानिन कधली(Kalvanin Kadhali) से की थी। एक्ट्रेस निशब्द में भी नजर आई थीं और बाद में उन्होंने तेलुगु फिल्म गोदाव में भी काम किया था। श्रद्धा आर्य ने फिल्म्स के बाद टीवी पर ध्यान केंद्रित किया। वो अब तक मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, तुम्हारी पाखी और ड्रीम गर्ल में नजर आ चुकी हैं। पिछले पांच साल से श्रद्धा आर्य को कुंडली भाग्य में डॉक्टर प्रीता की भूमिका में देखा जा रहा है। 
 

End of Article