इतने सालों बाद शिल्पा शिंदे ने किया झलक दिखला जा 10 से कमबैक, बोलीं- काम नहीं था मेरे पास, इसलिए मुझे....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 06:04 PM IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने लंबे समय बाद टीवी पर कम बैक किया है। एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2017 में बिग बॉस के 11 वें सीजन में नजर आई थीं। 5 साल बाद उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 से वापसी की हैं। आइए जानते हैं इतने साल कहां गायब थीं शिल्पा शिंदे?

इतने सालों बाद शिल्पा शिंदे ने किया झलक दिखला जा 10 से कमबैक, बोलीं- काम नहीं था मेरे पास, इसलिए मुझे....
Photo Credit: Instagram

Shilpa Shinde Came back on television with Jhalak Dikhhla Jaa 10 : एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी गिनती टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शिल्पा ने लंबे समय बाद कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 से वापसी की हैं। कल झलक दिखला जा 10 का पहला एपिसोड ऑन एयर हुआ है। एक्ट्रेस का डांस परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आया। परफॉर्मेंस के बाद शो की जज माधुरी दीक्षित ने पूछा था कि आप इतने दिन से कहां थीं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि मैं भीड़ से दूर शांति में रहना चाहती थीं। उन्होंने आगे कहा मेरे पास कोई काम नहीं था। मुझे उस समय शांति चाहिए थीं।

शिल्पा शिंदे भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर थीं। एक्ट्रेस ने बताया उनके पास काम नहीं थी, ऐसे समय में उन्हें सबसे दूर शांति चाहिए थी। इस दौरान उन्होंने मुंबई से बाहर अपना घर बनवाया। खासबात है कि एक्ट्रेस ने अपने हाथों से इस घर को बनाया है। 2020 में उन्होंने वेब सीरीज पौरुषपुर से डेब्यू किया था। इस वेब सीरज में वो महरानी मीरावती के किरदार में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1999 में की थी। लेकिन उनके काम को पहचान 2002 में सीरियल भाभी से मिली थी। इसके बाद वो कई टीवी शोज में दिखाई दी।

झलक दिखला जा 10 से शिल्पा ने की वापसी

शिल्पा शिंदे की वापसी से फैंस बेहद खुश है। एक्ट्रेस ने 5 साल बाद टीवी पर वापसी की है। वो आखिरी बार साल 2017 में बिग बॉस 11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। एक्ट्रेस इस शो की विनर रह चुकी हैं। शो जीतने के बाद लोगों को लगा एक्ट्रेस अलग- अलग शोज में नजर आएगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 

एक्ट्रेस को भाभी जी घर पर हैं से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने इस शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। एक समय ऐसा था जब दर्शक अंगूरी भाभी के किरदार में सिर्फ शिल्पा को देखना चाहते थे। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

End of Article