समांथा प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, करण जौहर को बताया क्या थी एक्स हस्बैंड से अलग होने की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 08:29 PM IST

Koffee With Karan 7: ओटीटी पर अब जल्द ही करण जौहर का शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन आने वाला है। इस शो में साउथ की सुपर स्टार समांथा प्रभु भी नजर आने वाली हैं। खबरों के अनुसार, शो में समांथा अपने तलाक पर भी चुप्पी तोड़ेंगी। 

समांथा प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, करण जौहर को बताया क्या थी एक्स हस्बैंड से अलग होने की वजह
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan Season 7: दर्शकों को करण जौहर के वेब शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन का इंतजार है। फैंस लंबे समय से कॉफी विद करण के नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। खबरों के अनुसार, कॉफी विद करण का नया सीजन बेहद धमाकेदार होने वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस नए सीजन में कई कपल सेलिब्रिटीज को देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि इस शो में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी आने वाले हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस शो पर अपने रिलेशनशिप की बात करते हुए नजर आएंगे। ताजा मिल रही खबरों के अनुसार, इस शो में समांथा प्रभु भी नजर आने वाली हैं। उन्हें इस शो में नागा चैतन्य से तलाक को लेकर बात करते हुए भी देखा जाएगा। 

जब समांथा प्रभु और नागा चैतन्य ने तलाक लिया था तब हर कोई यह खबर सुनकर हैरान रह गया था। किसी को भी यह विश्वास नहीं हो रहा था कि सच में यह दोनों अब एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। जिसके बाद सब यह जानने के लिए बेकरार थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया। लेकिन अभी तक लोगों को इस राज का पता नहीं चला है। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि समांथा को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा जाएगा जहां वह नागा चैतन्य से तलाक को लेकर बात करते हुए नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस शो के दौरान समांथा ने कई सवालों का जवाब दिया है लेकिन यह नहीं पता कि इन हिस्सों को दिखाया जाएगा या नहीं। 

यह खबर आने के बाद अब सब इस शो और एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर का यह शो जुलाई में प्रीमियर होने वाला है। समांथा ने इस शो में यह भी कहा है कि तलाक लेने के बाद वह कैसा महसूस कर रही थीं और उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए। 

End of Article